
Ind Vs Nz, Kanpur Test: मिशन टेस्ट के लिए तैयार टीम इंडिया, द्रविड़ 'सर' की अगुवाई में बहाया पसीना
AajTak
टीम इंडिया कानपुर पहुंचते ही एक्शन मोड में दिखी, ग्रीनपार्क स्टेडियम में टीम इंडिया ने नए कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में जमकर पसीना बहाया.
टीम इंडिया ने पहले टेस्ट मैच के लिए कानपुर पहुंचते ही 25 नवंबर से शुरू होने वाले टेस्ट मैच की तैयरियां शुरू कर दी हैं. टी-20 सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद टीम के हौसले बुलंद हैं. टेस्ट में भी भारतीय टीम का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ काफी बेहतर है. टीम मैनेजमेंट दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले इस सीरीज में अपने सीनीयर खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगा. (Photo: @BCCI)
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम मैनेजमेंट ने कप्तान विराट कोहली को आराम देने का फैसला किया है. इस मैच में उनकी गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे टीम की कमान संभालेंगे. कप्तानी के साथ रहाणे के ऊपर बेहतर प्रदर्शन का भी दबाव होगा, रहाणे का सीरीज में बुरा प्रदर्शन आने वाली सीरीज के लिए रहाणे की उम्मीदवारी पर सवाल जरूर खड़ा करेगा. (Photo: @BCCI)
अजिंक्य रहाणे के अलावा इस सीरीज में चेतेश्वर पुजारा के ऊपर भी खासा दबाव रहेगा. युवा खिलाड़ियों की बढ़ती फौज इन दोनों बल्लेबाजों के ऊपर अच्छे प्रदर्शन का दबाव जरूर डालेगी. पुजारा कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के दौरान कोच राहुल द्रविड़ से लंबी चर्चा करते नजर आए.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












