
Ind Vs Nz, Kanpur Test: कानपुर में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11..? भविष्य का रास्ता तय करेगी नए कोच राहुल द्रविड़ की सोच
AajTak
बतौर कोच राहुल द्रविड़ का कानपुर में पहला टेस्ट मैच होगा और इसी टेस्ट मैच से भारतीय टीम का आगे आने वाला भविष्य भी नजर आने लगेगा. विराट-शास्त्री की जोड़ी से द्रविड़ कितना अलग रहते हैं वो पहले मैच की अंतिम ग्यारह का चयन साफ-साफ बता देगा.
कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री की जोड़ी ने भारतीय टेस्ट टीम को एक नए मुकाम पर पहुंचाया है. दोनों ने मिलकर भारतीय टेस्ट टीम को विदेशी धरती पर सीरीज में जीत दिलाई है. लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में गुरुवार से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज एक नए कोच की देखरेख में खेली जाएगी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












