
IND vs NZ: BCCI ने घोषित किया अगले साल का शेड्यूल, 11 से 31 जनवरी तक होंगे 8 मुकाबले
AajTak
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली आगामी द्विपक्षीय श्रृंखला का शेड्यूल जारी कर दिया है. ये सीरीज जनवरी 2026 में भारत में आयोजित होगी. न्यूजीलैंड के भारत दौरे पर तीन एकदिवसीय (ODI) और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) मैचों की सीरीज होगी.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली आगामी द्विपक्षीय श्रृंखला का शेड्यूल जारी कर दिया है. ये सीरीज जनवरी 2026 में भारत में आयोजित होगी. न्यूजीलैंड के भारत दौरे पर तीन एकदिवसीय (ODI) और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) मैचों की सीरीज होगी.
यह सीरीज़ भारत के अलग-अलग शहरों में 11 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी. यह सीरीज अलग-अलग शहरों में अलग-अलग भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों वाले स्टेडियमों में खेली जाएगी.
जानें इस सीरीज की खासियत
एकदिवसीय मैचों की शुरुआत बड़ौदा से होगी, जो दोनों टीमों को 50 ओवर के वर्ल्ड कप रणनीति को परखने का मौका देगा. वहीं, पांच मैचों की T20 सीरीज़ आगामी T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम चयन की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी. वहीं, रायपुर और गुवाहाटी जैसे नए उभरते वेन्यू पर मुकाबले खेलना खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए खास अनुभव होगा.
कौन करेंगा कप्तानी?
टी20 में सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारत मैदान में उतरेगा. वहीं, वनडे फॉर्मेट में रोहित शर्मा टीम की कमान संभाल सकते हैं, क्योंकि उन्होंने T20 और टेस्ट से संन्यास ले लिया है, लेकिन वनडे खेलना जारी रखा है.

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.












