
वैभव सूर्यवंशी नहीं... ये खिलाड़ी बनेगा IPL 2026 में गेमचेंजर, आकाश चोपड़ा का दावा
AajTak
आकाश चोपड़ा का मानना है कि अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं. ऐसे में इन्हें आईपीएल जैसे मंच पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा. आकाश चोपड़ा चाहते हैं कि ये खिलाड़ी लगातार रन बनाएं और मुकाबले जिताएं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. आगामी आईपीएल सीजन में जहां महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर्स खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे. वहीं 27 मार्च को 15 साल के होने जा रहे वैभव सूर्यवंशी पर भी सबकी निगाहें होंगी. वैभव ने पिछले सीजन में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों पर शतक जड़कर सनसनी मचा दी थी.
वैभव सूर्यवंशी ने यदि अपनी बल्लेबाजी में निरंतरता दिखाई, तो आगामी सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए वो रनों का अंबार लगा सकते हैं. देखना दिलचस्प होगा कि वैभव के लिए ये ब्रेकआउट सीजन होता है या नहीं. यानी ऐसा सीजन जिसमें वह 500+ रन बनाएं और लगातार मैच जिताएं.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: ईशान बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी, कमिंस का क्या होगा?
वैसे पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा के लिए ये सीजन टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है और वह इस बार लीग में बड़ा धमाका कर सकते हैं. अभिषेक लंबे समय से आईपीएल में खेल रहे हैं, लेकिन अब तक वह एक पूरा ब्रेकआउट सीजन नहीं दे पाए है.
2024 के सीजन में अभिषेक ने किया था कमाल आईपीएल 2024 में अभिषेक शर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा था. उन्होंने उस सीजन में 484 रन बनाकर सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. लेकिन अगले सीजन में वह इस फॉर्म को और ऊंचाई पर नहीं ले जा सके, जिससे उनके प्रदर्शन पर सवाल भी उठे.
आईपीएल में शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ी लगातार ऑरेंज कैप की रेस में रहते हैं. वहीं अभिषेक शर्मा के पास टैलेंट तो भरपूर है, लेकिन अभी तक वह वैसी निरंतरता नहीं दिखा पाए हैं, जो उन्हें इस लिस्ट में स्थायी जगह दिला सके.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...












