
टीम इंडिया के शेड्यूल में बड़ा सरप्राइज! इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड जाएगी 'मेन इन ब्लू'
AajTak
आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया बिना किसी ब्रेक के फिर मैदान पर उतरने वाली है. इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय टीम आयरलैंड में मुकाबले खेलेगी. यह मिनी सीरीज बड़े दौरे से पहले तैयारी का अहम हिस्सा मानी जा रही है.
टीम इंडिया का इस साल शेड्यूल काफी व्यस्त है. हाल ही में भारत ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रचा था. खिताबी जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में व्यस्त होने वाले हैं. आईपीएल 2026 की समाप्ति के बाद अफगानी टीम तीन वनडे और 1 टेस्ट मैच के लिए भारत का दौरा करेगी.
व्यस्त अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल के बीच भारतीय टीम जून के आखिर में आयरलैंड दौरे पर जाने वाली है, जहां दो व्हाइट बॉल मुकाबले खेले जाएंगे. अफगानिस्तान और इंग्लैंड सीरीज के बीच होने जा रहा यह दौरा तैयारी के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. हालांकि अभी मैचों के फॉर्मेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि दोनों मुकाबले टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे. इस दौरे का औपचारिक तौर पर ऐलान जल्द ही भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) और क्रिकेट आयरलैंड की तरफ से किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप तो खत्म हुआ... अब मैदान पर कब उतरेगी भारतीय टीम? नोट कर लें पूरा शेड्यूल
सूत्रों के अनुसार ये मैच जून के चौथे हफ्ते में खेले जाएंगे. यह छोटा दौरा टीम इंडिया के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर के बीच फिट किया गया है. इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 1 जुलाई से होनी है. ऐसे में टीम इंडिया आयरलैंड में मेजबान देश के खिलाफ मुकाबले खेलेगी और फिर सीधे इंग्लैंड के लिए रवाना होगी.
आखिर 2 मैच ही क्यों होंगे? क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक कि बीसीसीआई ने हालिया नमन अवॉर्ड्स समारोह के दौरान खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को आयरलैंड दौरे के बारे में संकेत दे दिया गया था. आमतौर पर भारत आयरलैंड दौरे पर 3 मैचों की सीरीज खेलता रहा है. 2018, 2022 और 2023 में ऐसा ही देखने को मिला था, लेकिन इस बार शेड्यूल बेहद टाइट है. अफगानिस्तान और इंग्लैंड सीरीज के बीच बहुत कम समय होने के कारण सिर्फ 2 मैचों की विंडो ही निकाली जा सकी.
देखा जाए तो जून से लेकर दिसंबर तक भारतीय टीम लगातार क्रिकेट खेलेगी, जिसमें घरेलू और विदेशी दोनों सीरीज शामिल हैं. जून में अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर आएगी. फिर भारत का आयरलैंड और इंग्लैंड दौरा होगा. अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ उसकी धरती पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी, जबकि सितंबर में बांग्लादेश दौरे की संभावना है, जहां वनडे और टी20 सीरीज प्रस्तावित है.

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.












