
Ind Vs Nz 2nd ODI: 15 पर 5, दहाई तक पहुंचे सिर्फ 3 बल्लेबाज, भारत के सामने ऐसे फुस्स हुआ न्यूजीलैंड का बैटिंग ऑर्डर
AajTak
रायपुर में हुए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम की हालत खराब दिखी. भारतीय पेस बैटरी ने शुरुआत में ही न्यूजीलैंड को झटके दिए और आधी टीम सिर्फ 15 के स्कोर पर ही सिमट गई. मोहम्मद शमी की धारदार गेंदबाजी के आगे न्यूजीलैंड बेबस दिखा और कई शर्मनाक रिकॉर्ड भी बन गए.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को वनडे सीरीज़ का दूसरा मुकाबला खेला गया. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी और यह फैसला सही साबित हुआ. टीम इंडिया की पेस बैटरी ने यहां कमाल कर दिया और मोहम्मद शमी की अगुवाई में बॉलर्स न्यूजीलैंड पर टूट पड़े.
हालात इतने खराब थे कि न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 15 रन के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा चुकी थी. वनडे क्रिकेट के इतिहास में न्यूजीलैंड का यह का सबसे बुरा प्रदर्शन था, जहां उसने इतने कम स्कोर पर अपनी आधी टीम को खो दिया. बाद में न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 108 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई.
दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड के शुरुआती 5 विकेट- • पहला विकेट- फिन एलेन, 1-0 0.5 ओवर • दूसरा विकेट- हेनरी निकोलस, 2-8 5.3 ओवर • तीसरा विकेट- डिरेल मिचेल, 3-9 6.1 ओवर • चौथा विकेट- डेवॉन कॉन्वे, 4-15 9.4 ओवर • पांचवां विकेट- टॉम लैथम, 5-15 10.3 ओवर
वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड का सबसे कम स्कोर (पांचवें विकेट तक) • 15/5 बनाम भारत, रॉयपुर 2023 • 18/5 बनाम श्रीलंका, कोलंबो 2001 • 20/5 बनाम बांग्लादेश, मीरपुर 2010 • 21/5 बनाम ऑस्ट्रेलिया, फरीदाबाद 2003
वनडे क्रिकेट में किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर (पांचवें विकेट पर भारत के खिलाफ) • 15/5, न्यूजीलैंड 2023 • 26/5, इंग्लैंड 2022 • 29/5, पाकिस्तान 1997 • 30/5, जिम्बाब्वे 2005
भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का सबसे कम स्कोर (वनडे में)

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









