
IND vs NZ 2nd ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ आज दूसरा वनडे मैच, ये हो सकती टीम इंडिया की प्लेइंग-11
AajTak
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला जाना है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम यदि इस मुकाबले को जीत लेती है तो वह सीरीज पर कब्जा कर लेगी. रायपुर में होने वाले इस दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 पर भी निगाहें होंगी...
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज (21 जनवरी) दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम खेला जाना है. भारतीय टीम ने पहले वनडे मैच में 12 रनों से रोमांचक जीत हासिल की थी. ऐसे में अब भारतीय टीम के पास दूसरा वनडे मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने का सुनहरा मौका है. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा.
रायपुर शहर पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी कर रहा है. ऐसे में 60 हजार से अधिक दर्शकों के स्टेडियम में आकर मेजबान टीम का हौसला बढ़ाने की उम्मीद है. इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 पर भी नजरें होंगी. ये देखना होगा कि बॉलिंग कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव होता है या नहीं क्योंकि पहले वनडे में भारतीय बॉलर्स काफी महंगे साबित हुए थे.
क्लिक करें- उमरान या शार्दुल... दूसरे वनडे में किसे मिलेगा चांस? टीम इंडिया के बॉलिंग कोच ने दिया जवाब
रोहित-ईशान से धमाकेदार बैटिंग की उम्मीद
पहले वनडे में शुभमन गिल ने बल्ले से अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक जड़ा और अकेले दम पर भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पहले वनडे में नाकाम रहे थे. अब वह इस बार मौके का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे. कप्तान रोहित शर्मा अच्छी लय में लग रहे हैं और उन्हें अच्छी शुरुआत भी मिली है, लेकिन पारी खेलने में नाकाम रहे. वह भी एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. पिछले कुछ समय से प्रभावी प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हार्दिक पंड्या से पारी के अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ रनों की उम्मीद होगी.
उमरान मलिक को मिल सकता है चांस

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









