
IND vs NZ वनडे सीरीज का आगाज कल से, जानें फ्री में कैसे देखें लाइव मैच, प्लेइंग 11 होगी दिलचस्प
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 11 जनवरी से वडोदरा में शुरू होगी, जो दोनों टीमों के लिए वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज़ से बेहद अहम है. भारत अपने मजबूत घरेलू रिकॉर्ड के सहारे उतरेगा, जबकि न्यूजीलैंड उपमहाद्वीपीय परिस्थितियों में खुद को साबित करने की कोशिश करेगा.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 11 जनवरी से वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में होगा. यह सीरीज दोनों टीमों के लिए अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को दोबारा पटरी पर लाने का अहम मौका मानी जा रही है. माइकल ब्रेसवेल की अगुआई में न्यूजीलैंड की टीम भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालने की कोशिश करेगी, जबकि शुभमन गिल के नेतृत्व में भारत अपने घरेलू मैदानों पर मजबूत रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगा.
ये है सीरीज का फुल शेड्यूल
यह वनडे सीरीज़ 11, 14 और 18 जनवरी को खेली जाएगी. पहला मैच वडोदरा, दूसरा मैच राजकोट और सीरीज का आखिरी मैच इंदौर में होगा. भारत का घरेलू मैदानों पर न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है, ऐसे में ब्लैक कैप्स के लिए यह दौरा कड़ी परीक्षा साबित हो सकता है. दोनों टीमों ने इस सीरीज़ के लिए संतुलित और मजबूत स्क्वाड चुने हैं, जिनमें अनुभवी सितारों के साथ-साथ उभरती प्रतिभाओं का अच्छा मिश्रण देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: किस्मत में लिखा कोई छीन नहीं सकता... T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर छलका शुभमन गिल का दर्द, टीम इंडिया को कहा 'गुड लक'
ऐसा रहा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक वनडे क्रिकेट में कुल 120 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारत ने 62 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 50 में जीत मिली है. एक मैच टाई रहा है और सात मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला. भारत में खेले गए वनडे मुकाबलों की बात करें तो मेज़बान टीम का दबदबा साफ नजर आता है. भारत ने 31 मैच जीते हैं और सिर्फ 8 में हार झेली है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








