
IND vs NZ: वडोदरा वनडे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोटिल हुआ ये स्टार खिलाड़ी
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के पहले वनडे से पहले ऋषभ पंत चोटिल हो गए हैं, जिससे उनका वडोदरा मुकाबले में खेलना संदिग्ध हो गया है. अभ्यास के दौरान कमर के पास गेंद लगने के बाद वह प्रैक्टिस से बाहर चले गए. उनकी फिटनेस पर कप्तान शुभमन गिल और चयन समिति के बीच चर्चा की अटकलें भी तेज हो गई हैं.
भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज रविवार यानी 11 जनवरी से होने जा रहा है. लेकिन इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लग सकता है. टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत का वडोदरा में होने वाले पहले वनडे में खेलना तय नहीं माना जा रहा है. दरअसल, पहले वनडे की पूर्व संध्या पर विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत चोटिल हो गए हैं. पंत मंगलवार को ही वडोदरा पहुंचे थे., जहां उन्होंने 2025-26 विजय हज़ारे ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में दिल्ली के लिए खेला था.
पंत को लगी चोट, बढ़ी चिंता
मैच से पहले खुद को पूरी तरह तैयार करने के लिए पंत ने आराम करने की बजाय प्रैक्टिस करने का फैसला किया. वह पूरी टीम के साथ बीसीए स्टेडियम के ग्राउंड-बी पर अभ्यास के लिए पहुंचे. लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन थ्रोडाउन के दौरान पंत को कमर के ठीक ऊपर गेंद लग गई.
चोट लगते ही पंत दर्द से कराह उठे और तुरंत मेडिकल टीम ने उनका इलाज किया. सपोर्ट स्टाफ और बाकी खिलाड़ी वहीं मौजूद रहे और पंत को उपचार मिलता हुआ देखते रहे. हालांकि, इसके बाद पंत अभ्यास जारी रखने की स्थिति में नहीं थे. वह मेडिकल टीम के दो सदस्यों के साथ प्रैक्टिस सेशन बीच में ही छोड़कर बाहर चले गए.
यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने उतारी अर्शदीप सिंह की नकल, दिल छू लेगा ट्रेनिश सेशन का VIDEO
कप्तान के साथ अगरकर की लंबी बातचीत

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








