
IND vs NZ: राजकोट में चेज करना है मुसीबत, कैप्टन गिल करेंगे ये दुआ... मैदान से जुड़ा है अजीबोगरीब रिकॉर्ड!
AajTak
राजकोट के जिस निरंजन शाह स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला होना है, वहां टॉस फैक्टर अहम रहेगा. क्योंकि यहां जो भी टीम यहां चेज करती है, उसके साथ एक अलग तरह का संयोग है. वहीं एक दिलचस्प रिकॉर्ड भी जुड़ा हुआ है.
राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे बुधवार (14 जनवरी) को है. इस मैदान के साथ एक अलग तरह का संयोग है. वहीं मैदान में टॉस फैक्टर भी अहम रहेगा, क्योंकि इसके साथ अहम वजह है. भारत का रिकॉर्ड शानदार नहीं रहा है.
नए राजकोट स्टेडियम अभी तक सिर्फ चार वनडे मैचों की मेजबानी कर चुका है. खास बात यह है कि यहां अब तक किसी टीम ने रनचेज करके जीत नहीं पाई है. वहीं इस मैदान के इस साथ एक और संयोग है. जो भी 4 मुकाबले हुए हैं, उनमें 3 बार ऐसा हुआ है कि पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 300 प्लस का स्कोर खड़ा किया है.
यानी एक बात तो साफ है कि यहां की पिच पहले बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है. इस मैदान पर पहला कोई मुकाबला 11 जनवरी 2013 को खेला गया था, जहां इंग्लैंड ने 325/4 का स्कोर बनाया था, जवाब में भारतीय टीम ने 316/9 का स्कोर बनाया था.
वैसे सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में हुआ था, जहां इस पहले मैच में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीता था. सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला इंदौर में होना है.
राजकोट में हुए 4 मुकाबलों का रिकॉर्ड
भारत vs न्यूजीलैंड H2H कुल ODI मैच: 121 भारत ने जीते: 63 न्यूजीलैंड ने जीते: 50 बेनतीजा: 7 टाई: 1

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








