
IND vs NZ: मिचेल को क्यों फेंककर मारी गेंद, भारत की महाजीत के बाद अर्शदीप ने खोला राज, VIDEO
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में अर्शदीप सिंह और डेरिल मिचेल के बीच हुई झड़प पर अर्शदीप ने मजेदार सफाई दी. उन्होंने कहा कि गेंद रिवर्स स्विंग होकर मिचेल को लग गई थी और वह तुरंत उनसे माफी मांगने भी गए थे. भारत ने इस मैच में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया. इस जीत के साथ भारतीय टीम तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई. अहमदाबाद में रविवार को खेले गए इस मुकाबले में भारत की जीत के साथ एक छोटा सा विवाद भी चर्चा में रहा, जिसमें भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल आमने-सामने आ गए थे.
मैच के बाद अर्शदीप सिंह ने इस पूरे विवाद पर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी और माहौल हल्का कर दिया.
11वें ओवर में हुआ था विवाद
दरअसल न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर में अर्शदीप सिंह गेंदबाजी कर रहे थे. उसी दौरान उन्होंने गेंद बल्लेबाज की ओर फेंकी, जो सीधे डेरिल मिचेल को लग गई. इस पर मिचेल नाराज हो गए और गुस्से में अर्शदीप की ओर बढ़ने लगे. हालांकि कुछ ही देर में मामला शांत हो गया और खिलाड़ियों ने स्थिति संभाल ली.
मैच के बाद अर्शदीप का मजेदार जवाब
फाइनल जीतने के बाद जब अर्शदीप से इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे मजाकिया अंदाज में समझाया. अर्शदीप ने कहा, मैं तुरंत मिचेल के पास माफी मांगने चला गया था. जब मैंने गेंद फेंकी तो वह रिवर्स स्विंग हो गई और उन्हें लग गई.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








