
Ind Vs Nz: टी-20 सीरीज से एक दिन पहले न्यूजीलैंड को झटका, नहीं खेलेंगे कैप्टन विलियमसन
AajTak
टी-20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को एक बड़ा झटका लगा है. कप्तान केन विलियमसन ने टी-20 सीरीज में नहीं खेलने का फैसला लिया है, उन्होंने ऐसा टेस्ट सीरीज पर फोकस करने के लिए किया है.
Ind Vs Nz, Kane Willamson: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार से टी-20 सीरीज का आगाज हो रहा है. न्यूजीलैंड की ओर से अहम जानकारी दी गई है कि कप्तान केन विलियमसन टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. तेज़ गेंदबाज टिम साउदी न्यूजीलैंड की कप्तानी करेंगे. हालांकि, केन विलियमसन टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे. दरअसल, केन विलियमसन टेस्ट सीरीज पर फोकस करने के लिए टी-20 सीरीज से आराम ले रहे हैं. बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम ने 14 नवंबर को दुबई में टी-20 वर्ल्डकप का फाइनल मुकाबला खेला और 15 नवंबर को वह भारत आ गई. 17 नवंबर को भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच खेला जाना है. Kane Williamson will miss this week’s three-game T20 series against India as he prioritises preparing for the Test series starting on November 25 in Kanpur. #INDvNZ https://t.co/zff00W47ER

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












