
IND vs NZ: टीम इंडिया का 'मिस्टर कंसिस्टेंट' है ये खिलाड़ी... अश्विन ने वडोदरा वनडे के बाद बताया नाम
AajTak
रविचंद्रन अश्विन ने श्रेयस अय्यर को भारत की वनडे टीम का मिस्टर कंसिस्टेंट बताया. न्यूजीलैंड के खिलाफ वापसी मैच में अय्यर ने 49 रन की अहम पारी खेली और विराट कोहली के साथ निर्णायक साझेदारी की. अय्यर 3,000 वनडे रन पूरे करने से सिर्फ 34 रन दूर हैं और अगले मैच में इतिहास रच सकते हैं.
टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने श्रेयस अय्यर को भारत की वनडे टीम का 'मिस्टर कंसिस्टेंट' बताया है. अश्विन ने यह बात न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में खेले गए पहले वनडे के बाद कही. इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर इंजरी के दो महीने बाद वापसी कर रहे थे.
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा कि वनडे क्रिकेट में श्रेयस अय्यर लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं और उनके आउट होने में आलोचना की कोई बड़ी वजह नहीं थी. अश्विन के मुताबिक, जिस गेंद पर श्रेयस आउट हुए, वह न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन की एक बेहतरीन गेंद थी.
अश्विन ने अय्यर को सराहा
अश्विन ने कहा, 'हम जानते हैं कि श्रेयस अय्यर भारत के लिए वनडे क्रिकेट में मिस्टर कंसिस्टेंट रहे हैं. वह आमतौर पर मैच को खत्म करके ही लौटते हैं. लेकिन पिछले मैच में वो जिस गेंद पर आउट हुए वह बहुत शानदार गेंद थी. इसलिए उनके विकेट की आलोचना का मतलब नहीं है.'
यह भी पढ़ें: कोहली की क्लास, गिल-अय्यर का कमबैक और केएल का संयम... वडोदरा वनडे में दिखे 5 पॉजिटिव साइन
आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर ने 47 गेंदों पर 49 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था. वह तेज गेंदबाजों और स्पिन दोनों के खिलाफ सहज नजर आए.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








