
IND vs NED, World Cup 2023: श्रेयस-राहुल के बाद गेंदबाजों ने मचाया गदर, भारत-नीदरलैंड्स मैच में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी
AajTak
क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 160 रनों से धमाकेदार जीत हासिल की. भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी. नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले मे कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स बने.
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया की जीत का सिलसिला जारी है. भारत ने 12 नवंबर (रविवार) को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए नीदरलैंड्स को 160 रनों से हरा दिया. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी. भारत-न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.
पहली बार भारत ने लगातार नौ मैच जीते
वनडे वर्ल्ड कप के किसी एक सीजन में भारत ने पहली बार लगातार नौ मुकाबले जीते हैं. इससे पहले उसने 2003 के वर्ल्ड कप में लगातार आठ मैचों में जीत हासिल की थी. भारत ने इस साल वनडे इंटरनेशनल में 24वीं जीत हासिल की है. साल 1998 में भारत ने इतनी ही जीत हासिल की थी. भारत के पास अब सेमीफाइनल में जीत हासिल कर रिकॉर्ड बनाने का मौका है.
India finish the #CWC23 group stage without a loss 🎇#INDvNED 📝: https://t.co/rdhNma7Bsu pic.twitter.com/OofFUwQ6VN
किसी एक विश्वकप में लगातार जीत 11- ऑस्ट्रेलिया, 2003 11- ऑस्ट्रेलिया, 2007 9- भारत, 2023 8- भारत, 2023 8- न्यूजीलैंड, 2015
एक कैलेंडर ईयर में भारत की सर्वाधिक वनडे जीत 2023- 24 जीत 1998- 24 जीत 2013- 22 जीत

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









