IND vs NAM: सैमसन नहीं सुंदर करें नामीबिया के खिलाफ ओपनिंग, श्रीकांत ने बताई वजह... अभिषेक के खेलने पर सस्पेंस
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने बड़ा सुझाव दिया है. उन्होंने कहा कि बीमार अभिषेक शर्मा की जगह वॉशिंगटन सुंदर को ओपनिंग करवानी चाहिए. श्रीकांत का मानना है कि सुंदर टीम को संतुलन देंगे और टॉप ऑर्डर में लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन के साथ अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प भी जोड़ेंगे.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और नामीबिया के बीच आज (12 फरवरी) होने वाले मुकाबले से पहले टीम संयोजन को लेकर बहस तेज हो गई है. पूर्व भारतीय कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने एक ऐसा सुझाव दिया है, जिसने क्रिकेट हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है.
भारत को मैच से पहले बड़ा झटका तब लगा जब सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट के संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती हो गए. हालांकि उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है, लेकिन नामीबिया के खिलाफ उनके खेलने पर अब भी संशय बना हुआ है.यह भी पढ़ें: IND vs NAM: अभिषेक-ईशान OUT, बुमराह IN... भारत की प्लेइंग 11 में होंगे कई बदलाव
𝘽𝙖𝙘𝙠 𝙞𝙣 𝘽𝙡𝙪𝙚 with a big smile 😊 🎥Washington Sundar is raring to go in the #T20WorldCup 🇮🇳 WATCH ▶️ https://t.co/E5Avq0KX9s#TeamIndia | #MenInBlue | #INDvNAM | @Sundarwashi5 pic.twitter.com/MWKmqfuZXp
ऐसे में श्रीकांत ने टीम मैनेजमेंट को पारंपरिक विकल्पों से हटकर सोचने की सलाह दी है. उनका मानना है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन बैकअप ओपनर जरूर हैं, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारत को अलग रास्ता अपनाना चाहिए.
श्रीकांत ने कहा कि वह इस मैच में वॉशिंगटन सुंदर को ओपनिंग कराना पसंद करेंगे. उनके मुताबिक सुंदर नई गेंद के खिलाफ तकनीकी रूप से सक्षम हैं और पावरप्ले में टीम को स्थिर शुरुआत दे सकते हैं. साथ ही, वह गेंदबाजी में भी योगदान देकर प्लेइंग इलेवन को अतिरिक्त संतुलन प्रदान करेंगे.
श्रीकांत का तर्क है कि छोटे मुकाबलों में इस तरह के रणनीतिक प्रयोग बड़े टूर्नामेंट में टीम को अधिक लचीला बनाते हैं. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि सुंदर को ऊपर भेजना टीम इंडिया के लिए “टैक्टिकल सरप्राइज” साबित हो सकता है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








