
IND vs ENG Test: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में कौन करेगा रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग, इस खिलाड़ी का आया नाम!
AajTak
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर एक टेस्ट, तीन वनडे एवं तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. टीम इंडिया ने इंग्लैंड पहुंचकर प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है...
IND vs ENG Test: भारतीय टेस्ट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर पहुंच गई है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट, तीन वनडे एवं तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. इसके लिए टीम इंडिया ने इंग्लैंड पहुंचकर ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है.
सीरीज के लिए बतौर ओपनर केएल राहुल को चुना गया था, लेकिन वह ठीक पहले चोटिल होकर दौरे से ही बाहर हो गए हैं. ऐसे में अब टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी चिंता की बात है कि कप्तान रोहित के साथ टेस्ट मैच में ओपनिंग कौन करेगा?
बीसीसीआई ने वीडियो शेयर किया
इस सवाल के जवाब में BCCI ने एक वीडियो पोस्ट शेयर कर ओपनिंग जोड़ी के संकेत दिए हैं. वीडियो में रोहित शर्मा और शुभमन गिल नेट प्रैक्टिस करते दिखाई दे रहे हैं. बीसीसीआई ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- हमारे ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल पहले दिन नेट प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहाते हुए.
रोहित के साथ गिल कर सकते हैं ओपनिंग
बीसीसीआई की इस पोस्ट से यह संकेत मिलते हैं कि एकमात्र टेस्ट में रोहित के साथ शुभमन ओपनिंग करते दिखाई दे सकते हैं. इंग्लैंड और भारत के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का यह आखिरी मैच है. सीरीज में भारतीय टीम को 2-1 की बढ़त हासिल है. पिछले साल चार टेस्ट मैच के बाद कोरोना के कारण यह पांचवां मैच टाल दिया गया था, जो अब हो रहा है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












