
IND vs ENG ODI Series: इंग्लैंड से भिड़ेगी भारतीय वनडे टीम, पिछले साल नहीं जीता एक भी मैच, बनाए ये 3 शर्मनाक रिकॉर्ड
AajTak
भारतीय टीम को अब अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. जिसका पहला मुकाबला 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा. पिछले साल वनडे में टीम इंडिया का हाल बेहद बुरा रहा था. टीम ने वनडे में पिछले साल 3 ऐसे शर्मनाक रिकॉर्ड बनाए थे, जिन्हें शायद ही कभी भुलाया जा सकेगा.
IND vs ENG ODI Series: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अब अपने अगले मिशन के लिए तैयार है. टीम इंडिया को अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. जिसका पहला मुकाबला 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा. यह इस साल भारतीय टीम की पहली वनडे सीरीज है.
मगर पिछले साल वनडे में टीम इंडिया का हाल बेहद बुरा रहा था. पिछले साल यानी 2024 में भारतीय टीम ने एक भी वनडे मैच नहीं जीता था. इसके साथ ही भारतीय टीम ने वनडे में पिछले साल 3 ऐसे शर्मनाक रिकॉर्ड बनाए थे, जिन्हें शायद ही कभी भुलाया जा सकेगा.
श्रीलंका दौरे पर खेली थी 2024 की एकमात्र वनडे सीरीज
दरअसल, गौतम गंभीर ने भारतीय टीम के हेड कोच के तौर पर जुलाई 2024 में अपना पदभार संभाला था. तब उनकी पहली सीरीज श्रीलंका के खिलाफ थी. टीम ने जुलाई 2024 में श्रीलंका दौरा किया था. जहां उसने 3 मैचों की टी20 और 3 ही मैचों की वनडे सीरीज खेली थी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 सीरीज 3-0 से जीती थी.
जबकि वनडे सीरीज में उसे 2-0 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. खास बात यह भी रही कि भारतीय टीम की इस साल यह इकलौती वनडे सीरीज थी, जिसमें हार मिली. इसके साथ ही भारतीय टीम ने वनडे इतिहास में तीन शर्मनाक रिकॉर्ड बना डाले. आइए जानते हैं इनके बारे में...
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में बने 3 रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











