
IND vs ENG 3rd Test: भारत की नई पीढ़ी टेस्ट को तैयार... तीसरे मैच में इंग्लैंड को धूल चटाएंगे ये प्लेयर, 2 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू!
AajTak
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा. इससे पहले शुरुआती 2 मुकाबलों तक यह सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. राजकोट टेस्ट में भारत की एक नई पीढ़ी मैदान में उतरेगी...
India vs England 3rd Test: भारतीय टीम इस समय अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. शुरुआती 2 मुकाबलों के बाद यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. जबकि तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम काफी बदली हुई नजर आ रही है.
दरअसल, दिग्गज प्लेयर विराट कोहली ने निजी कारणों से ब्रेक लिया है. जबकि केएल राहुल चोट के कारण तीसरा मैच नहीं खेलेंगे. साथ ही श्रेयस अय्यर और अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट के कारण सीरीज से ही बाहर हैं.
तीसरे टेस्ट में ये 2 प्लेयर कर सकते हैं डेब्यू
तेज गेंदबाद जसप्रीत बुमराह को तीसरे टेस्ट से आराम दिया जाना लगभग तय है. सूत्रों के मुताबिक, वो अब तक राजकोट भी नहीं पहुंचे हैं. जबकि चोट के बाद ठीक होकर लौटे अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के खेलने पर भी संशय बरकरार है.
इस तरह अब फैन्स को तीसरे यानी राजकोट टेस्ट में भारत की एक नई और अलग ही पीढ़ी की टेस्ट टीम खेलती नजर आएगी. इस टेस्ट में सरफराज खान का डेब्यू करना तय माना जा रहा है. जबकि बतौर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को मौका मिल सकता है. यदि ऐसा होता है तो यह उनका डेब्यू मैच रहेगा.
इन 4 के अलावा सभी नए पीढ़ी के प्लेयर होंगे

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...












