
IND vs ENG: '3 साल दीजिए, भले हम इंग्लैंड में...', कप्तान शुभमन गिल पर रवि शास्त्री को पूरा यकीन, चयनकर्ताओं से की ये अपील
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने शुभमन गिल की तारीफ की है. शास्त्री ने कहा है कि शुभमन गिल को 3 साल तक कप्तानी करने दें, भले ही भारत को इस टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़े.
रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद शुभमन गिल को सबसे लंबे फॉर्मेट में भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया. हालांकि बतौर टेस्ट कप्तान शुभमन का आगाज बढ़िया नहीं रहा. शुभमन की कप्तानी में भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों लीड्स टेस्ट में 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी. इस हार के चलते पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 0-1 से पीछे हो गई. अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाना है.
शुभमन के सपोर्ट में उतरे रवि शास्त्री
शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम पहला टेस्ट नहीं जीत पाई, हालांकि बल्ले से इस युवा खिलाड़ी ने जरूर शानदार प्रदर्शन किया. शुभमन ने इस मुकाबले में भारत की पहली पारी में शतक जड़ा. शुभमन भारत के ऐसे पांचवें कप्तान बन गए, जिन्होंने डेब्यू मैच में शतक पारी खेली. अब टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने शुभमन की तारीफ की है. शास्त्री ने कहा है कि शुभमन गिल को 3 साल तक कप्तानी करने दें, भले ही भारत को इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़े.
रवि शास्त्री ने विजडन से कहा, 'वह काफी परिपक्व हो गए हैं. जिस तरह से वो मीडिया को हैंडल करते हैं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में और टॉस के समय बात करते हैं, उनमें समझदारी साफ दिखती हैं. उन्हें तीन साल का वक्त दें. सीरीज में नतीजा चाहे जो भी हो, कप्तान नहीं बदलें. तीन साल तक उनके साथ बने रहें और मुझे लगता है कि वह आपके लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे.'
रवि शास्त्री ने ये भी कहा कि शुभमन गिल में महान खिलाड़ी बनने के सभी गुण मौजूद हैं और उन्हें समय के साथ खुद को परिस्थितियों के अनुकूल ढलने की जरूरत है. उन्होंने कहा, 'अगर गिल आगे नहीं बढ़ पाते हैं तो मैं निराश हो जाऊंगा. जब वह बल्लेबाजी करते हैं तो उनमें एक शाही अंदाज दिखता है, उनकी बैटिंग स्टाइल शानदार है. अगर वह अनुभव के साथ सीखें और परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढाल पाएं, तो मुझे लगता है कि वह काफी आगे तक जाएंगे.'
एजबेस्टन में कभी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








