
IND vs ENG 1st ODI: सूर्यकुमार यादव करेंगे श्रेयस अय्यर को बाहर! विराट कोहली पर सस्पेंस, क्या होगी इंडिया-इंग्लैंड की प्लेइंग-11
AajTak
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज लंदन में खेला जाएगा. यह टक्कर शाम 5:30 बजे से शुरू होगी...
IND vs ENG 1st ODI: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (12 जुलाई) होना है. यह मैच लंदन के ओवल में शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा. लगभग 30 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में मैच के लिए दोनों टीमें तैयार हैं.
इस मैच से शिखर धवन की पांच महीने बाद टीम इंडिया में वापसी होगी. वो कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे. जबकि पिछले टी20 मैच में चोटिल हुए विराट कोहली के खेलने पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है. कोहली ग्रोइन इंजरी का शिकार हुए हैं.
श्रेयस की जगह सूर्या की होगी वापसी
यदि कोहली आराम करते हैं, तो कप्तान रोहित अपनी प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह ईशान किशन को मौका दे सकते हैं. साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ पिछले टी20 मुकाबले में शतक लगाने वाले सूर्यकुमार यादव का बाहर बैठाना मुश्किल होगा. उनकी जगह श्रेयस अय्यर को बाहर किया जाना लगभग तय है.
पिच रिपोर्ट
मैच के एक दिन पहले पिच पर हरी घास देखी गई, लेकिन इसका मतलब यह नहीं होगा कि यहां तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलेगी. यहां गर्मी का मौसम है. ऐसे में शाम से ही बैटिंग और रनिंग बिटविन द विकेट्स के लिए पिच काफी मददगार हो सकती है. यहां स्पिनर्स को भी थोड़ी मदद मिल सकती है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








