
IND vs ENG: सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने अपनाया ओल्ड फॉर्मूला, इंग्लिश टीम में फेरबदल
AajTak
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. भारत का सेमीफाइनल में सामना इंग्लैंड से हुआ है. भारत की तरह इंग्लैंड भी दो बार की चैम्पियन है.
भारतीय टीम ने आईसीसी मेन्स टी20 टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेला है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित इस मैच में इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. यानी भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी.
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पर भी फैन्स की निगाहें थीं. भारत ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया. भारत ने वही टीम उतारा, जिसने उसे जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में जीत दिलाई थी. यानी भारतीय टीम ने ओल्ड फॉर्मूला अपनाया. दूसरी तरफ इंग्लैंड ने रेहान अहमद की जगह फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन को मौका दिया.
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस हारने पर कहा, 'हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. सेमीफाइनल जैसा बड़ा मैच है और हवा भी चल रही है. मुझे नहीं लगता कि ज्यादा ओस पड़ेगी. पिच अच्छी लग रही है. सभी क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन को बधाई. हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है.
इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, 'हम गेंदबाजी करने जा रहे हैं. विकेट अच्छा दिख रहा है, उम्मीद है कि हम गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत कर पाएंगे. इस मैदान पर उन्हें हमसे कहीं ज्यादा अनुभव है. टी20 क्रिकेट बहुत ही अनिश्चित खेल है, कुछ भी हो जाए तो पता नहीं चलता. उम्मीद है कि हम दर्शकों को साइलेंट रख पाएंगे. रेहान अहमद की जगह जेमी ओवर्टन को हमने शामिल किया है.
भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती.
इंग्लैंड की प्लेइंग-11: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवर्टन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








