
IND vs ENG: वानखेड़े में बारिश बिगाड़ेगी खेल या होगा आज फुल मैच? जानें मुंबई के मौसम का हाल
AajTak
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में बारिश होगी, क्या किसी भी तरह के मौसम का खतरा है? तापमान कैसा रहेगा? आइए जान लेते हैं यह लगातार तीसरी बार है जब दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी.
T20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल क्रिकेट फैन्स के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम गुरुवार (5 मार्च) को हैरी ब्रूक की इंग्लैंड टीम से भिड़ेगी. दोनों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है. भारत ने अपना पहला मुकाबला यही अमेरिका के खिलाफ खेला था.
टूर्नामेंट के दौरान दोनों टीमों का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन सुपर 8 के आखिरी राउंड में दोनों टीमों ने अच्छी लय पकड़ ली. भारतीय टीम ने सुपर 8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका से हार झेली थी, लेकिन उसके बाद टीम ने दमदार वापसी की.यह भी पढ़ें: Finn Allen: 10 चौके, 8 छक्के, 33 गेंद में 100... फिन एलन तो 'चोकर्स' साउथ अफ्रीका पर टूट पड़े, कई रिकॉर्ड ढेर
All roads lead to the iconic Wankhede Stadium 🛣️🏟️ The semi-final beckons for #TeamIndia 🇮🇳#T20WorldCup | #MenInBlue | #ENGvIND pic.twitter.com/lMnfegdjWg
अब टीम इंडिया की नजर इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाने पर होगी. फाइनल में न्यूजीलैंड पहले ही पहुंच चुका है, जिसने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया.यह भी पढ़ें: भारत-इंग्लैंड का सेमीफाइनल बारिश से धुला तो कौन खेलेगा फाइनल, जान लीजिए ICC का हर नियम... क्या रिजर्व डे भी है?
लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में आमना-सामना T20 वर्ल्ड कप इतिहास में यह लगातार तीसरी बार होगा जब भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल में भिड़ेंगे. 2022 टी20 वर्ल्ड कप में एडिलेड में खेले गए सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था.यह भी पढ़ें: अभिषेक OUT, रिंकू IN...? टीम इंडिया लेगी बैटिंग ऑर्डर पर कड़ा फैसला, ऐसी हो सकती है आज इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग XI
इसके बाद 2024 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने गयाना में इंग्लैंड को हराकर उस हार का बदला लिया और आगे चलकर खिताब भी अपने नाम किया अब 2026 में दोनों टीमें एक बार फिर सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं, जिससे मुकाबले की रोमांचकता और बढ़ गई है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








