
IND vs ENG: नीतीश रेड्डी IN, साई सुदर्शन OUT... एजबेस्टन टेस्ट के लिए इस क्रिकेटर ने चुनी भारतीय टीम की प्लेइंग-11, किए दो बदलाव
AajTak
एजबेस्टन टेस्ट मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 क्या होगी, ये देखने वाली बात होगी. अब भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर दीप दासगुप्ता का मानना है कि भारतीय टीम को एजबेस्टन टेस्ट मैच में तीसरे नंबर पर करुण नायर को प्रमोट करना चाहिए,
भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों लीड्स टेस्ट मैच में 5 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. इस हार के चलते भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पीछे हो चुकी है. अब टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर होना है. शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत हासिल करके सीरीज को बराबरी पर लाना चाहेगी.
एजबेस्टन टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 क्या होगी, इस पर सभी की नजरें हैं. अब भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर दीप दासगुप्ता का मानना है कि भारतीय टीम को एजबेस्टन टेस्ट मैच में तीसरे नंबर पर करुण नायर को प्रमोट करना चाहिए, जबकि साई सुदर्शन बाहर बैठ सकते हैं. करुण ने लीड्स टेस्ट मैच में छठे नंबर पर बैटिंग की थी. दासगुप्ता का मानना है कि ऐसा करने से छठे नंबर पर नीतीश कुमार रेड्डी की जगह बन पाएगी, जो सीम बॉलिंग भी कर लेते हैं.
यह भी पढ़ें: डेब्यू मैच में ही सामने आई साई सुदर्शन की ये कमजोरी, बेन स्टोक्स के बिछाए ट्रैप में फंसे, VIDEO
भारतीय टीम के लिए 8 टेस्ट और 5 ओडीआई मैच खेल चुके दीप दासगुप्ता ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, 'आप नंबर-3 पर करुण नायर को देख सकते हैं. इससे नंबर 6 पर नीतीश कुमार रेड्डी जैसे प्लेयर के लिए मौका बनता है, जो जरूरत पड़ने पर कुछ ओवर्स की सीम गेंदबाजी भी कर सकते हैं.'
हालांकि दीप दासगुप्ता ने ये साफ किया कि साई सुदर्शन को उनके प्रदर्शन की वजह से नहीं, बल्कि टीम कॉम्बिनेशन की वजह से बाहर रहना पड़ सकता है. दासगुप्ता का मानना है कि उनसे इस बारे में सही ढंग से बातचीत करना बेहद जरूरी होगा. दासगुप्ता ने कहा, 'मैं होता तो कहता कि यह फैसला उनके प्रदर्शन के आधार पर नहीं, बल्कि टीम कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखकर लिया गया है.ल यह बहुत जरूरी है कि ये बात आप उनके सामने आप किस तरह रखते हैं.'
साथ ही दीप दासगुप्ता प्लेइंग-11 में स्पिनर कुलदीप यादव को देखना चाहते हैं, जो आठवें नंबर शार्दुल ठाकुर की जगह बल्लेबाजी करने के लिए फिट होंगे. दासगुप्ता मानते हैं कि अगर टॉप ऑर्डर फॉर्म में है, तो बतौर बल्लेबाज नंबर-8 पर कुलदीप यादव के लिए जिम्मेदारी कम जाएगी.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








