
IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने फेंकी इतनी तेज़ बॉल, बेन स्टोक्स के प्राइवेट पार्ट पर लगी, वहीं बैठ गए
AajTak
पहली पारी में इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स महज 25 रन ही बना सके. स्टोक्स को तेज गेंदबाज शॉर्दुल ठाकुर ने जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट कराया.
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एजबेस्टन टेस्ट मैच का आज (रविवार) तीसरा दिन है. पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 2-1 से आगे है. यदि टीम इंडिया इस मैच में ड्रॉ या जीत हासिल कर लेती है तो वह सीरीज पर कब्जा कर लेगी. भारत ने साल 2007 में इंग्लिश धरती पर आखिरी बार टेस्ट सीरीज पर कब्जा किया था.
खेल की बात करें तो पहले सेशन में इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स के साथ एक दिलचस्प वाकया घटा. दरअसल बुमराह की एक बैक ऑफ लेंथ गेंद स्टोक्स के बल्ले से लगकर प्राइवेट पार्ट पर जा लगी. ऐसे में बेन स्टोक्स दर्द के मारे घुटने के बल बैठ गए. यह वाकया इंग्लैंड की पहली पारी के 31वें ओवर में घटा.
Ben stokes being hit by a ball at wrong place! 🇮🇳🏴#teamindia #india #benstokes #england #indvseng #test #cricketuniverse pic.twitter.com/U7cVp6vovG
लाइव स्कोर के लिए क्लिक करें
25 रन बनाकर आउट हुए स्टोक्स
पहली पारी में बेन स्टोक्स कुछ खास नहीं कर सके और महज 25 रन ही बना सके. हालांकि स्टोक्स ने जॉनी बेयरस्टो के साथ छठे विकेट के लिए 66 रनों की अहम साझेदारी करने में जरूर सफल रहे. स्टोक्स को शॉर्दुल ठाकुर ने जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट कराया. बुमराह का कैच देखने लायक था. स्टोक्स ने 36 गेंदों की पारी में चार चौके लगाए.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











