
Ind vs Eng: जडेजा होंगे बाहर, अश्विन की होगी वापसी, ये हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
AajTak
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार से लीड्स में खेला जाएगा. पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है. भारतीय टीम लीड्स टेस्ट को जीतकर सीरीज में अपनी बढ़त को मजबूत करने की कोशिश करेगी.
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार से लीड्स में खेला जाएगा. पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है. भारतीय टीम लीड्स टेस्ट को जीतकर सीरीज में अपनी बढ़त को मजबूत करने की कोशिश करेगी. इस जीत के साथ टीम इंडिया ये भी सुनिश्चित कर लेगी कि वह सीरीज को नहीं गंवाएगी. (Photo- Getty Images) टीम इंडिया किन 11 खिलाड़ियों को लीड्स के मैदान पर उतारेगी इसपर सभी की नजर रहेगी. टीम इंडिया सीरीज के दो मैचों में शानदार फॉर्म में दिखी है. ऐसे में तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 में ज्यादा बदलाव की उम्मीद कम है.(Photo- Getty Images) पहले दो मैचों में गेंदबाजी में कुछ खास नहीं कर सके रवींद्र जडेजा तीसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं. जडेजा लॉर्ड्स टेस्ट में एक भी विकेट नहीं चटका पाए थे. हालांकि बल्ले से उनका प्रदर्शन औसत रहा है. उन्होंने सातवें नंबर पर आकर अहम योगदान दिए हैं. (Photo- Getty Images)More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












