
Ind vs Eng: कोहली ने माना- चेन्नई में ना टॉस, ना पिच, '12वें खिलाड़ी' ने पैदा किया अंतर
AajTak
भारत ने इंग्लैंड को चेन्नई के चेपॉक में खेले गए दूसरे टेस्ट में 317 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने चार मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है.
भारत ने इंग्लैंड को चेन्नई के चेपॉक में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 317 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने चार मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा कि मैच के नतीजे में टॉस को कोई रोल नहीं था. साथ ही कोहली ने चेन्नई के दर्शकों को टीम का हौसला अफजाई करने के लिए धन्यवाद दिया. विराट कोहली ने कहा कि अपने घर पर पहले टेस्ट में दर्शकों को स्टैंड में नहीं देखना थोड़ा अजीब लगा. इस मैच में दर्शकों ने काफी अंतर पैदा किया. चेन्नई के दर्शकों को क्रिकेट की काफी समझ है. गेंदबाजों को दर्शकों का साथ मिलना काफी जरूरी होता है. उनकी हौसला अफजाई करने की जिम्मेदारी मेरे कंधे पर होती है. आपको बता दें कि क्रिकेट की भाषा में दर्शकों को 12वां खिलाड़ी कहा जाता है. कोई भी टीम अपने घर में खेल रही तो हो इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करती है और चेन्नई में टीम इंडिया ने भी ये किया. दर्शकों ने जहां टीम इंडिया की हौसला अफजाई की तो वहीं खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों का जोश बढ़ाया. विराट कोहली ने कहा कि सच कहूं, तो पहले टेस्ट में दो दिनों तक हम मैदान पर उतने ऊर्जावान नहीं दिखे. लेकिन उस टेस्ट की दूसरी पारी से हमारी बॉडी लैंग्वेज और बेहतर हुई. उन्होंने कहा कि यह टेस्ट हमारे लिए बहुत बढ़िया रहा. दोनों टीमों के लिए परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण थीं, लेकिन हमने बल्ले के साथ उनसे बेहतर खेल दिखाया. हमने टर्न और बाउंस का बखूबी सामना किया और मैच 600 से ज्यादा रन बनाए. हम जानते थे कि बोर्ड पर रन लगे होने से गेंदबाजों का काम आसान हो जाएगा.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








