
IND vs BAN 1st ODI: एक पल में हीरो से विलेन बने केएल राहुल, फैन्स ने जमकर लगाई क्लास
AajTak
भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ उसी के घर में तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 1 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी. मैच में केएल राहुल ने फिफ्टी भी लगाई, लेकिन उन्होंने एक अहम कैच भी छोड़ा. यही कैच टीम पर भारी पड़ गया और भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी...
IND vs BAN 1st ODI: बांग्लादेश दौरे पर पहुंची भारतीय टीम ने अपना आगाज हार के साथ किया है. दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को ढाका में खेला गया. मैच काफी रोमांचक हुआ, जिसमें मेजबान बांग्लादेश ने एक विकेट से जीत दर्ज की.
दरअसल, यह मैच कुछ ऐसा हुआ, जिसमें बतौर विकेटकीपर खेल रहे भारतीय प्लेयर केएल राहुल एक पल में हीरो से विलेन बन गए. मैच में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की थी. तब टीम इंडिया का कोई बल्लेबाज नहीं चल सका था.
राहुल ने पहले बैटिंग में दिखाया दम, बने हीरो
उस स्थिति में केएल राहुल ने मोर्चा संभाला और दमदार फिफ्टी लगाई. उन्होंने 70 बॉल पर 73 रन जड़ दिए और टीम इंडिया को 186 रनों के स्कोर तक पहुंचाया. जबकि शिखर धवन 17 बॉल खेलकर सिर्फ 7 रन ही बना सके. कप्तान रोहित शर्मा ने 27 रन, तो कोहली ने 9 रन ही बनाए. ऐसे में राहुल फैन्स के बीच हीरो बन गए थे, क्योंकि उन्होंने टीम इंडिया को कुछ अच्छे स्कोर तक तो पहुंचा ही दिया था.
Crunch moment comes, KL Rahul 💤 pic.twitter.com/ismWIeNPdR
Bangladesh won, congratulations to their main player KL Rahul. Well played. 👏

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.












