
IND Vs AUS Day Night Test: आज ऑस्ट्रेलिया से एडिलेड के मैदान पर भिड़ेगी भारतीय टीम... पिंक बॉल से होगी तगड़ी जंग
AajTak
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक ही पिंक बॉल टेस्ट खेला गया है, जिसमें भारतीय टीम को 8 विकेट से हार मिली थी. यह मुकाबला दिसंबर 2020 को एडिलेड में ही हुआ था. अब दोनों टीमों के बीच यह दूसरा पिंक बॉल टेस्ट खेला जाएगा. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का यह दूसरा मुकाबला एडिलेड में सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा.
India Vs Australia Day Night Test: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पहला मैच जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब दूसरा टेस्ट डे-नाइट होगा, जो पिंक बॉल से एडिलेड में आज (6 दिसंबर) से खेला जाएगा.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक ही पिंक बॉल टेस्ट खेला गया है, जिसमें भारतीय टीम को 8 विकेट से हार मिली थी. यह मुकाबला दिसंबर 2020 को एडिलेड में ही हुआ था. अब दोनों टीमों के बीच यह दूसरा पिंक बॉल टेस्ट खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें: एडिलेड टेस्ट के लिए टीम इंडिया में होंगे 3 बड़े बदलाव... इन खिलाड़ियों की छुट्टी तय! ये हो सकती है प्लेइंग-11
भारत-ऑस्ट्रेलिया दोनों 1 ही पिंक बॉल टेस्ट हारे
पहला टेस्ट मैच नवंबर 2015 को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच एडिलेड में खेला गया था. जिसमें कंगारू टीम ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी. इसके बाद से इतिहास में अब तक 10 टीमों के बीच कुल 22 डे-नाइट टेस्ट मैच खेले गए हैं. इसमें सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया ने ही 12 पिंक बॉल टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 11 जीते और 1 हारा है.
इस मामले में भारतीय टीम दूसरे नंबर पर है, जिसने अब तक 4 पिंक बॉल टेस्ट खेले, जिसमें से 3 जीते और सिर्फ एक हारा है. भारतीय टीम ने पिंक बॉल टेस्ट में बांग्लादेश, इंग्लैंड और श्रीलंका को हराया है. इसमें एक खास बात यह भी है कि भारतीय टीम ने यह सभी तीनों डे-नाइट टेस्ट अपने घरेलू मैदान पर जीते हैं. उसने 4 में से एक ही टेस्ट विदेशी जमीन पर खेला, जिसमें हार मिली थी. ऐसे में भारतीय टीम इस बार एडिलेड टेस्ट जीतकर यह भी रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहेगी.

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.












