
Ind Vs Aus 1st T20: कैच छोड़े, रन लुटवाए और फिर भुवी से 19वां ओवर... AUS के सामने टीम इंडिया ने ऐसे टेके घुटने
AajTak
टीम इंडिया को मोहाली टी-20 मैच में चार विकेट से हार झेलनी पड़ी. 208 रन बनाकर भी टीम इंडिया बेबस नज़र आई. यहां फील्ड पर खुद टीम इंडिया कई बड़ी गलतियां करती हुई नज़र आईं, जिसका नतीजा मैच गंवा कर देखने को मिला.
टी-20 वर्ल्डकप 2022 जब एक महीने दूर भी नहीं है, तब टीम इंडिया की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है. एशिया कप में लुटिया डुबवाने के बाद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में खेली जा रही सीरीज की शुरुआत भी हार के साथ की. मंगलवार को मोहाली में हुए पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराया. टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 208 का स्कोर बनाया, लेकिन भारतीय टीम के बॉलर्स इस लक्ष्य को भी बचा नहीं पाए. ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर, 4 बॉल शेष रहते हुए इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. तीन मैच की सीरीज में अब ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 से बढ़त बना ली है. टीम इंडिया यहां अपनी ही गलतियों से मैच गंवा बैठी, जो फील्डिंग के दौरान साफ तौर पर नज़र आईं.स्कोरबोर्ड- भारत: 208/6 (20) ऑस्ट्रेलिया: 211/6 (19.2)
क्लिक करें: बॉलर्स ही बने टीम इंडिया के विलेन, आखिरी 5 ओवर में लुटवा दिए 61 रन, ऑस्ट्रेलिया से ऐसे हारा भारत कैच छोड़ना पड़ गया भारी क्रिकेट में बेहद ही पुरानी कहावत है कि कैच ही आपको मैच जिताते हैं. लेकिन मोहाली में टीम इंडिया के प्लेयर्स इसे पूरी तरह से भूल गए, फील्डिंग के दौरान भारत ने कुल 3 कैच टपकाए. इसमें से दो कैच तो कैमरून ग्रीन के थे, जिन्होंने सिर्फ 30 बॉल में 61 रनों की पारी खेली और भारत से मैच छीन लिया. टीम इंडिया की ओर से अक्षर पटेल, केएल राहुल और हर्षल पटेल ने फील्डिंग के दौरान कैच टपकाए, जो टीम इंडिया को भारी पड़ गए. जमकर लुटवाए बॉलर्स ने रन टी-20 की नंबर-1 टीम अगर 208 रन भी ना बचा पाए तो पता लगता है कि बॉलिंग कितनी औसत दर्जे की हुई है. टीम इंडिया के स्ट्राइक बॉलर भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 52 रन दिए और कोई भी विकेट नहीं लिया. यही हाल युजवेंद्र चहल का रहा, जिन्होंने सिर्फ 3.2 ओवर में 42 रन लुटवा दिए. जबकि लंबे वक्त के बाद टीम में वापसी कर रहे हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 49 रन दे दिए. यहां सिर्फ एक अकेले अक्षर पटेल ऐसे दिखे, जिन्होंने बॉलिंग की लाज रखी. उन्होंने 4 ओवर में 17 रन दिए और 3 विकेट लिए. भुवनेश्वर का 19वां ओवर एशिया कप में जो कहानी देखने को मिली, वही यहां पर दोहराई गई. जब आखिरी 2 ओवर में मैच पहुंचा, तब कप्तान रोहित शर्मा ने 19वां ओवर भुवनेश्वर कुमार को दिया जो भारत की हार की वजह बना. ऑस्ट्रेलिया को मोहाली मैच में आखिरी 2 ओवर में 18 रन चाहिए थे, 19वां ओवर भुवनेश्वर ने फेंका और इसी ओवर में ही 16 रन दे दिए. यहां पर ही भारत के लिए मैच खत्म हो गया था और आखिरी में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीत हासिल कर ली.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







