
Imam-ul-Haq: पाकिस्तानी क्रिकेटर को लाइव टीवी पर लड़की ने किया प्रपोज़, मिला ये जवाब
AajTak
इमाम उल हक ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. तब से वह पाकिस्तान के कुल 65 मुकाबले खेल चुके हैं.
पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाम उल हक काफी सुर्खियों में हैं. दरअसल के एक टीवी शो के दौरान बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को एक लड़की ने शादी के लिए प्रस्ताव दिया. यह घटना जल्द ही जियो न्यूज पर प्रसारित होने वाले एक कॉमेडी शो के दौरान हुई. सोशल मीडिया पर इस वाकये का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
इस शो में दर्शक-दीर्घा में बैठी लड़की ने इमाम उल हक से पूछा, 'क्या आप मुझसे शादी करोगे? अचानक हुए सवाल से इमाम अवाक एवं शर्मिंदा रह गए. हालांकि, अपनी हंसी को काबू में रखते हुए इमाम ने पूछा कि वह इस संबंध में क्या कह सकते हैं.
इस पर लड़की ने इमाम से उसे निराश न करने की गुजारिश की. इसपर क्रिकेटर ने जवाब दिया, 'इसके लिए आपको मेरी मां के पास जाना होगा.' लड़की ने कहा कि अगर वह हां कहेंगे तो वह किसी के भी पास जाने के लिए तैयार हैं.
पहले बाबर शादी करेंगे: इमाम
एक अन्य शो के दौरान इमाम ने कहा कि उनकी जल्द शादी करने की कोई योजना नहीं है. उन्होंने कहा, अभी के लिए, मेरी शादी करने की कोई योजना नहीं है. हो सकता है कि अगले डेढ़ साल में आप मुझे शादी करते हुए देखें. लेकिन, फिलहाल मेरा ध्यान क्रिकेट पर है.'
इमाम ने शादी से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'बाबर आजम पहले शादी करेंगे, फिर मैं इस बारे में सोचूंगा.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












