
'ICC को घुटनों पर टेक दिया…', मोहसिन नकवी से पत्रकार ने ऐसा क्या सवाल पूछा? PSL टीम के CEO की छूटी हंसी, VIDEO
AajTak
भारत-पाकिस्तान मैच के बायकॉट विवाद के बीच PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पत्रकार की तारीफ सुनकर उनके पास बैठे PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) टीम मुल्तान सुल्तांस से जुड़े अधिकारी हंसने लगे. इस क्लिप के बाद सोशल मीडिया पर नकवी को भारत और पाकिस्तान दोनों जगह जमकर ट्रोल किया जा रहा है.
पाकिस्तान का भारत संग टी20 वर्ल्ड कप का मैच बायकॉट का शिगूफा खत्म गया है. इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी एक नए कारण से सुर्खियों में आ गए हैं, कारण है उनकी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस. इस कॉन्फ्रेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पत्रकार के सवाल के बाद बाद बगल में बैठे शख्स की हंसी छूट गई.
यह घटना इस्लामाबाद में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 की नीलामी के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस की बताई जा रही है. वीडियो में एक पाकिस्तानी पत्रकार नकवी की तारीफ करते हुए कहता है कि आपन ICC को घुटनों पर टेकने पर मजबूर कर दिया. इतना सुनते ही नकवी के पास बैठे व्यक्ति ने मुंह फेरकर हंसने लगे. इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी नकवी को ट्रोल कर दिया.
🚨JOKER PAKISTAN 🚨 - Pakistani journalist said to Mohsin naqvi you brought ICC to their knees 😅 - After hearing this statement a person sitting next to Mohsin naqvi started laughing 😂😂 - A funny video pic.twitter.com/eKlrIj9Zmh
कौन हैं मोहसिन नकवी पर हंसने वाले शख्स? वीडियो में नजर आने वाले व्यक्ति की पहचान अहसान ताहिर के रूप में हुई है, जो Walee Group के ग्रुप CEO हैं. इसी ग्रुप ने विवादित फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तांस को लगभग 79 करोड़ रुपये (PKR 2.45 billion) की रिकॉर्ड बोली में खरीदा है.
सोशल मीडिया पर नकवी का उड़ा मजाक वीडियो सामने आते ही यूजर्स ने PCB चेयरमैन को ट्रोल करना शुरू कर दिया. कुछ यूजर्स ने लिखा- उन्हें खुद पता था कि ये मजाक है. एक अन्य ने कहा- बॉडी लैंग्वेज ही सब बता रही थी. कई प्रतिक्रियाओं में यह भी कहा गया कि असल में पाकिस्तान को अपने फैसले से पीछे हटना पड़ा.
क्यों हुआ था विवाद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारत के खिलाफ मैच के बायकॉट को लेकर पाकिस्तान ने पहले सख्त रुख अपनाया था.हालांकि, बाद में PCB ने यू-टर्न लेते हुए मैच खेलने का फैसला किया, जिससे पाकिस्तान में ही इस निर्णय की आलोचना शुरू हो गई.PCB की ओर से कहा गया कि यह फैसला ICC के साथ बातचीत और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम की मौजूदगी में हुई बातचीत के बाद लिया गया.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








