
ICC का इंग्लैंड की उम्मीदों को झटका, अहमदाबाद की पिच को दी ये रेटिंग
AajTak
अहमदाबाद की पिच पर सवाल उठाने वाले इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने बड़ा झटका दिया है. आईसीसी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को औसत की रेटिंग दी है.
अहमदाबाद की पिच पर सवाल उठाने वाले इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने बड़ा झटका दिया है. आईसीसी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को औसत की रेटिंग दी है. आईसीसी के इस फैसले के बाद भारतीय क्रिकेट को बड़ी राहत मिली है. बता दें कि अहमदाबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और चौथा टेस्ट मैच खेला गया था. तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड जहां दो दिन में हार गई थी तो चौथे मुकाबले में उसे तीन दिन में हार का सामना करना पड़ा था. हार के बाद पिच पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन, एलिस्टेयर कुक ने सवाल खड़े किए थे.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












