
IBPS SO प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, ibps.in पर जाकर करें चेक
AajTak
IBPS SO प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 घोषित कर दिया गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा.
IBPS SO Prelims Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है. जो उम्मीदवार स्पेशलिस्ट ऑफिसर की प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर परिणाम देख सकते हैं. प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2025 तक उपलब्ध रहेगा.कब हुई थी परीक्षा आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स परीक्षा 30 अगस्त, 2025 को आयोजित की गई थी. इसमें 150 प्रश्न थे, और अधिकतम अंक 125 थे. प्रारंभिक परीक्षा की अवधि 2 घंटे थी. उम्मीदवारों को आईबीपीएस द्वारा निर्धारित न्यूनतम कट-ऑफ अंक प्राप्त करके तीनों परीक्षाओं में उत्तीर्ण होना होगा. आवश्यकताओं के आधार पर, आईबीपीएस द्वारा निर्धारित प्रत्येक श्रेणी में पर्याप्त संख्या में उम्मीदवारों को ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा.ऐसे चेक करें आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 1. आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं. 2. होम पेज पर उपलब्ध IBPS SO प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें. 3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा. 4. सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा. 5. परिणाम की जांच करें और उसे डाउनलोड करें. 6. आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









