
Hyundai की बड़ी तैयारी! 20 पेट्रोल-डीजल और 6 इलेक्ट्रिक, भारत में लॉन्च करेगी 26 कारें
AajTak
Hyundai Upcoming Cars: हुंडई भारतीय बाजार में 26 नई कारों को लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें 6 नई इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल हैं. इसके अलावा कंपनी का फोकस बढ़ते स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) सेग्मेंट पर होगा, जिसके तहत कुछ नए मॉडल पेश किया जाएंगे.
साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई ने भारतीय बाजार के लिए बड़ी प्लानिंग कर रखी है. कंपनी ने अपने फ्यूचर प्लांस का खुलासा करते हुए कहा है कि, कंपनी वित्त वर्ष 30 तक भारतीय बाजार में 26 नए कार मॉडलों लॉन्च करेगी. इनमें 20 इंटरनल कम्बशन इंजन (ICE) यानी पेट्रोल-डीजल वाहन और 6 इलेक्ट्रिक वाहन (EV) शामिल होंगे.
कंपनी ने यह भी कहा है कि, भारत में बिकने वाले हर तीन हुंडई वाहनों में से दो स्पोर्ट यूटिलिटी वाहन (SUV) हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि भविष्य में हुंडई का फोकस SUV कारों पर रहेगा. हुंडई मोटर इंडिया का कहना है कि, कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में घरेलू बाजार में कुल 5,98,666 यूनिट्स कारों की बिक्री की है. जिसमें कुल 4,10,200 यूनिट के साथ एसयूवी वाहनों की हिस्सेदारी 68.52% रही.
26 पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक मॉडलों के अलावा, हुंडई भारत में हाइब्रिड वाहन भी पेश करेगी. मौजूदा समय में हुंडई के इंडियन पोर्टफोलियो में ग्रैंड आई10 निओस, आई20, आई20 एन लाइन, ऑरा, वेरना, एक्सटर, वेन्यू, वेन्यू एन लाइन, क्रेटा, क्रेटा एन लाइन, अल्काजर, टक्सन, क्रेटा इलेक्ट्रिक और आयनिक 5 (ईवी) जैसे मॉडल शामिल हैं.
हुंडई मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक अनसू किम ने कहा, "ग्राहकों की बढ़ती डिमांड के साथ, हमारा मानना है कि एसयूवी पैसेंजर व्हीकल (PV) सेग्मेंट का दबदबा बाजार में जारी रहेगा. भविष्य में हम अपने एसयूवी हिस्सेदारी को बढ़ाने के साथ-साथ इसे और भी ज्यादा प्रीमियम बनाने पर फोकस करेंगे." उन्होंने कहा कि, "आने वाले समय में हम पेट्रोल-डीजल के अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ाएंगे."
अनसू किम ने कहा, "इसके अतिरिक्त, हम हाइब्रिड जैसे नए पर्यावरण अनुकूल पावरट्रेन भी पेश करेंगे. ये एग्रेसिव और स्ट्रेटजिक लॉन्च योजनाएं हमारे इनोवेशन और ग्राहकों को वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट प्रदान करने की हमारी मजबूत प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती हैं." हालांकि, किम ने हाइब्रिड मॉडलों के लॉन्च समय के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है.
मारुति सुजुकी के बाइ हुंडई देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है. हालांकि बीते कुछ महीनों से टाटा मोटर्स और महिंद्रा से मिल रहे कम्पटीशन के चलते कंपनी को कई कार सेकंड पोजिशन से नीचे भी उतरना पड़ा है. शायद यही कारण है कि हुंडई इंडियन मार्केट में अपनी पोजिश को मजबूत करने के लिए नए मॉडलों को उतारने की तैयारी में है. क्योंकि क्रेटा, एक्सटर और वेन्यू को छोड़ दें तो ज्यादातर मॉडल लंबे समय से बाजार में बेचे जा रहे हैं, इनमें से आई10, आई 20, ऑरा और वेरना जैसी कारों को लंबे समय से कोई बड़ा अपडेट भी नहीं मिला है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









