
Houthi ने अदन की खाड़ी में जहाज पर फिर दागी मिसाइलें, तो America ने Yemen में तेज की अपनी Air Strike
AajTak
हूती ने शुक्रवार सुबह दावा किया कि उनकी नेवल यूनिट (नौसेना) ने अदन की खाड़ी (Gulf of Aden) में एक अमेरिकी जहाज पर मिसाइल हमला किया. इसके बाद अमेरिका ने यमन में हूती ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की.
यमन स्थित विद्रोही समूह हूती द्वारा व्यापारिक जहाजों पर हमलों के कारण लाल सागर में तनाव लगातार बढ़ रहा है. इस बीच यमन के राष्ट्रपति परिषद के उप नेता ने कहा है कि उसके सैन्य बलों को विद्रोही समूह के खिलाफ जमीनी अभियान शुरू करने के लिए विदेशी मदद की जरूरत है. एएफपी ने एदारस अल-जुबैदी के हवाले से कहा, लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मार्ग को सुरक्षित करने के लिए एक इंटरनेशनल और रीजनल अलायंस है.
हूती ने शुक्रवार सुबह दावा किया कि उनकी नेवल यूनिट (नौसेना) ने अदन की खाड़ी (Gulf of Aden) में एक अमेरिकी जहाज पर मिसाइल हमला किया. इसके बाद अमेरिका ने यमन में हूती ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड ने कहा है कि जहाज को कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई घायल हुआ. हूती नेवल यूनिट की ओर से दागी गई मिसाइल जहाज को हिट करने से चूक गई.
अमेरिकी जहाज जेनको पिकार्डी पर इस सप्ताह दूसरी बार हमला
अमेरिका द्वारा हूती एंटी-शिप मिसाइलों के खिलाफ ताजा हमले शुरू करने के एक दिन बाद विद्रोही गुट की ओर से उसकी जहाज को निशाना बनाया गया. हूती की ओर से लाल सागर में व्यापारिक जहाजों पर हाल के हमलों से एशिया और यूरोप के बीच व्यापार प्रभावित हो रहा है, जिससे इन दोनों महाद्वीपों के प्रमुख राष्ट्रों में चिंता पैदा हो रही है. अमेरिकी जहाज जेनको पिकार्डी को इस सप्ताह दूसरे हमले का सामना करना पड़ा, जिससे अदन की खाड़ी में तनाव पैदा कर दिया.
लाल सागर में जहाजों पर हूती के हमले गाजा में हमास के खिलाफ इजरायली हमलों की प्रतिक्रिया के रूप में सामने आए हैं. लाल सागर में जहाजों पर हूती के हमले गाजा में हमास के खिलाफ इजरायली हमलों की प्रतिक्रिया के रूप में सामने आए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को कहा कि अमेरिकी एयर स्ट्राइक के बावजूद हूती विद्रोहियों के हमले रुके नहीं हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक मार्गों की सुरक्षा के लिए अमेरिकी सैन्य प्रतिक्रिया जारी रहेगी.
एशिया-यूरोप के लिए क्यों जरूरी है लाल सागर का व्यापारिक मार्ग?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









