
House Rent India: मुंबई-पुणे नहीं, नोएडा में बढ़ रहा है सबसे तेजी से घर का किराया, जानिए क्या कारण
AajTak
Home Rent: एक्सपर्ट्स के मुताबिक कोरोना महामारी के बाद शहरों में घरों की डिमांड तेजी से बढ़ी है. मॉडर्न हाउसिंग सोसाइटी और नई बिल्डिंग्स के आने से किराया महंगा हुआ है. घर की लोकेशन और डिजाइन के हिसाब से भी किराया तय हो रहा है.
शहरों में रहने वाले लोगों के लिए घर का किराया अब सबसे बड़ी चिंता बन चुका है. पिछले कुछ बरसों में किराये में इतनी बढ़ोतरी हुई है कि लोगों की इनकम का बड़ा हिस्सा केवल किराया देने में खर्च हो जाता है. नोएडा, गुरुग्राम, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों में किराया आसमान छू रहा है. मुंबई, जहां पहले से ही किराया सबसे ज्यादा था, वहां भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.
अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 3 साल में घरों के रेंट में 30 फीसदी तक का इजाफा हुआ है. 2025 में वैसे तो बाजार के स्थिर रहने की उम्मीद की जा रही है लेकिन ये अनुमान तभी सटीक साबित होगा जब सप्लाई और डिमांड का बैलेंस बना रहेगा.
नोएडा में सबसे ज्यादा उछाल
अगर देश में हाउसिंग रेंट में हो रही बढ़ोतरी के ट्रेंड पर नजर डालें तो इसमें टॉप पर है. नोएडा का सेक्टर-150 जहां किराया 22 फीसदी तक बढ़ा है. पुणे के SMR एरिया में किराये 12.2 फीसदी तक बढ़ा है. वहीं बेंगलुरु, हैदराबाद और गुरुग्राम में 16 फीसद किराये बढ़ा है. मुंबई में सबसे कम 10 परसेंट से भी कम बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
आइए अब जानते हैं कि आखिर घर का किराया बढ़ने की वजह क्या है? एक्सपर्ट्स के मुताबिक कोरोना महामारी के बाद शहरों में घरों की डिमांड तेजी से बढ़ी है. मॉडर्न हाउसिंग सोसाइटी और नई बिल्डिंग्स के आने से किराया महंगा हुआ है. घर की लोकेशन और डिजाइन के हिसाब से भी किराया तय हो रहा है. लैंडलॉर्ड्स अपने निवेश के हिसाब से किराया बढ़ा रहे हैं. महंगाई, प्रॉपर्टी टैक्स और डिमांड-सप्लाई असंतुलन भी किराये में बढ़ोतरी की बड़ी वजहें हैं.
किराये में बढ़ोतरी का क्या कारण?

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









