
Honor की बड़ी तैयारी, भारत में लॉन्च करेगा 180MP कैमरे वाला फोन, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स
AajTak
Honor Magic 6 Pro Launch In India: ऑनर भारतीय बाजार में अपना फ्लैगशिप फोन Honor Magic 6 Pro लॉन्च कर सकता है. कंपनी ने अपने अपकमिंग फोन को टीज करना शुरू कर दिया है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक अपने अपकमिंग फोन का नाम कन्फर्म नहीं किया है. ये स्मार्टफोन 50MP + 50MP + 180MP के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है.
Honor जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया फोन लॉन्च कर सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो ये ब्रांड का प्रीमियम डिवाइस होगा. कंपनी ने Honor Magic 6 Pro को टीज किया है. ये स्मार्टफोन कुछ मार्केट्स में पहले ही लॉन्च हो चुका है. हालांकि, भारत में ये ही फोन लॉन्च होगा, इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं है.
HTech के एक्जीक्यूटिव्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद इस फोन के लॉन्च होने के कयास लगाए जा रहे हैं. एक टिप्स्टर ने भी इस स्मार्टफोन की कुछ डिटेल्स को शेयर की हैं. आइए जानते हैं इस हैंडसेट में क्या कुछ खास है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर HTech के एक्जीक्यूटिव ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में कई यूजर्स के कमेंट दिखाए गए हैं, जो Honor Magic 6 Pro को भारत में लॉन्च करने की मांग कर रहे हैं. HTech के CEO माधव सेठ ने भी Honor Magic 6 सीरीज को भारत में लॉन्च करने का संकेत दिया है.
यह भी पढ़ें: Asus Zenbook DUO 2024 Review: डुअल स्क्रीन वाला शानदार लैपटॉप, क्या खरीदना सही रहेगा?
उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें Vivo के अपकमिंग फोल्डिंग फोन की डिटेल्स हैं. वीवो ने इस फोटो में दावा किया है कि वे भारत में सबसे पतला फोल्डेबल फोन लॉन्च करेंगे. इस पोस्ट के साथ माधव सेठ ने लिखा कि Honor Magic सीरीज यूजर्स को उम्मीदों को बढ़ाएगा. एक टिप्स्टर ने शेयर किया है कि कंपनी Honor Magic 6 Pro को जुलाई में लॉन्च कर सकती है.
हालांकि, ये फोन सस्ता नहीं होगा. चूंकि Honor ने भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग शुरू नहीं की है, तो उन्हें ये फोन बाहर से लाना होगा. कंपनी ने इस हैंडसेट MWC 2024 में लॉन्च किया था. Magic 6 Pro के 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1299 यूरो (लगभग 1,16,800 रुपये) है. ये फोन तीन कलर ऑप्शन- ग्रीन, पर्पल और ब्लैक में आता है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









