
HMD Skyline भारत में लॉन्च, आ जाएगी Lumia की याद, मिलेगा 108MP का कैमरा
AajTak
HMD Skyline Price in India: HMD ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. इसमें आपको 108MP के मेन लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 50MP का सेल्फी कैमरा दिया है. स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 4600mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W की चार्जिंग सपोर्ट करती है.
Nokia के फोन बनाने वाली HMD ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने HMD Skyline को लॉन्च किया है, जो Nokia Lumia जैसे डिजाइन लैंग्वेज के साथ आता है. कंपनी ने इस फोन को दो महीने पहले यूरोप में पेश किया था. इसमें आपको मिड रेंज प्रोसेसर मिलता है.
स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट के साथ आता है. इसमें 12GB RAM मिलेगा. हैंडसेट को पावर देने के लिए 4600mAh की बैटरी दी गई है. इसके साथ ही कंपनी सेल्फ रिपेयर किट भी देती है. यूजर्स उसकी मदद से फोन को डिअसेंबल कर सकते हैं और कुछ पार्ट भी रिप्लेस कर सकते हैं.
HMD Skyline सिर्फ एक कॉन्फिग्रेशन में आता है. इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है. स्मार्टफोन निऑन पिंक और ट्विस्टेड ब्लैक कलर में आता है. इसे आप ऐमेजॉन इंडिया और HMD की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: HMD Crest Review: OLED डिस्प्ले, क्लीन एंड्रॉयड, क्या पैसा वसूल है ये फोन?
HMD Skyline में 6.55-inch का pOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 1000 Nits की है. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 3 इस्तेमाल किया गया है. इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर मिलता है.
स्मार्टफोन 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है. डिवाइस Android 14 पर काम करता है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी लेंस 108MP का है. इसमें 50MP का टेलीफोटो लेंस और 13MP का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











