Highest totals T20Is Wankhede Stadium: वानखेड़े में रनों की बरसात! भारत ने 253 ठोके, क्या टूटेगा 2016 का चेज रिकॉर्ड
AajTak
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 253/7 का विशाल स्कोर बनाया. यह इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में दूसरा बड़ा स्कोर है. हालांकि वानखेड़े में सबसे बड़ा चेज अब भी 230 रन का है, जो इंग्लैंड ने 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था.
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम गुरुवार (5 मार्च) को खेले गए ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड के सामने विशाल चुनौती रख दी . टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 253/7 रन बनाए, जो इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़े स्कोरों में शामिल हो गया है.
यह टी20 विश्व कप नॉकआउट में दूसरा 200 से अधिक का स्कोर है, इससे पहले 2012 के सेमीफाइनल में कोलंबो आरपीएस में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 205/4 का स्कोर बनाया था.
Innings Break!#TeamIndia register the highest team total in ICC Men's T20 World Cup knockouts 🔥👏 Over to the bowlers to defend this 🙌 Scorecard ▶️ https://t.co/LxSBs3EDPx#T20WorldCup | #MenInBlue | #ENGvIND pic.twitter.com/IKEpHNKHJT
इस मुकाबले में भारत की शुरुआत बेहद आक्रामक रही. संजू सैमसन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में चौकों-छक्कों की बरसात कर दी और इंग्लैंड के गेंदबाजों को लगातार दबाव में रखा. हालांकि वह शतक से चूक गए और विल जैक्स की गेंद पर डीप कवर में फिल सॉल्ट को कैच दे बैठे.
दूसरी ओर ईशान किशन ने भी तेज शुरुआत दी. उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में 39 रन ठोक दिए. हालांकि बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आदिल रशीद की गेंद पर वह लॉन्ग-ऑफ पर विल जैक्स को कैच दे बैठे. दोनों के बीच 97 रन की तेज साझेदारी ने भारत को बड़े स्कोर की राह पर डाल दिया.
वानखेड़े में सबसे बड़े स्कोरों में शामिल भारतवानखेड़े स्टेडियम टी20 क्रिकेट में हाई-स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जाता है. यहां कई बार 230 से ज्यादा का स्कोर बना है. भारत का 253/7 रन का स्कोर भी अब इस मैदान का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर वेस्टइंडीज का 254/6 है, जो उसने फरवरी 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था. तीसरा हाइएस्ट स्कोर 2 फरवरी 2025 को भी भारत का इंग्लैंड के खिलाफ आया था, तब भार ने 20 ओवर्स में 247/9 का स्कोर बनाया था.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








