
Hero Splendor: धांसू फीचर्स और 73Km का माइलेज! नए अवतार में लॉन्च हुई देश की बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिल
AajTak
Hero Splendor रेंज देश की बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिल है. कंपनी हर महीने इस बाइक के तकरीबन 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री करती है. अब कंपनी ने नई Splendor+ XTEC 2.0 को लॉन्च किया है. कंपनी का दावा है कि ये बाइक 73 किमी प्रतिलीटर तक का माइलेज देगी.
देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने घरेलू बाजार में अपनी मशहूर कम्यूटर बाइक Hero Splendor XTEC के नए अवतार को लॉन्च किया है. कंपनी ने इसे Splendor+ XTEC 2.0 नाम दिया है. इसमें कुछ कॉस्मेटिक अपडेट्स दिए गए हैं जो कि इस पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा बेहतर बनाते हैं. नई Splendor+ XTEC 2.0 की कीमत 82,911 रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.
नई Splendor में क्या है ख़ास-
लुक और डिज़ाइन की बात करें तो कंपनी ने इसमें पहले जैसा ही क्लॉसिक डिज़ाइन दिया है. इसमें नए LED हेडलाइट के अलावा हाई इंटेसिटी पोजिशन लैंप (HIPL) को शामिल किया है. इसके यूनिक 'H' शेप में टेल लैंप दिया गया है जो रात के समय रोड प्रेजेंस को और भी बेहतर बनाते हैं. फुली डिजिटल स्पीडोमीटर, लंबी सीट, बड़ा ग्लॉव बॉक्स और USB चार्जिंग पोर्ट इसे और भी बेहतर बनाते हैं.
इंजन और परफॉर्मेंस:
कंपनी ने नई हीरो स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक 2.0 में पहले की ही तरह 100 सीसी की क्षमता का सिंगल सिलिंडर इंजन दिया है. जो 7.9 BHP की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे आइडियल स्टार्ट/स्टॉक सिस्टम (i3S) से लैस किया गया है. जो कि बाइक के माइलेज को बेहतर करने में मदद करता है. कंपनी का दावा है कि, इस बाइक रनिंग कॉस्ट कम होने के साथ ही इसका मेंटनेंस भी बेहद आसान है. कंपनी का दावा है कि ये बाइक 73 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है.
नई Splendor पर सरसरी नज़र:

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









