
Hathras Stampede: हज का उदाहरण, सनातन की दुहाई... भोले बाबा को बचाने के लिए एपी सिंह क्या-क्या दलीलें दे रहे हैं!
AajTak
एडवोकेट एपी सिंह का दावा है कि भोले बाबा किडनी पेशेंट हैं. उनकी किडनी निकल चुकी है. उन्होंने मुझे डॉक्यूमेंट भेजे हैं. मेरे पास डॉक्यूमेंट है, मैं उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाऊंगा. बता दें कि एपी सिंह भोले बाबा के आश्रम के गेट तक गए, लेकिन आश्रम के अंदर प्रवेश नहीं किया.
उत्तर प्रदेश के हाथरस में दो जुलाई को नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ का मामला अभी भी चर्चा में बना हुआ है. इस हादसे में 121 लोगों की मौत हुई थी. इस मामले में फंसे भोले बाबा फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है. इस बीच फरार बाबा का केस अजय प्रकाश सिंह यानी एडवोकेट एपी सिंह लड़ेंगे.
लेकिन दिलचस्प बात ये है कि वह फरार बाबा के बचाव में अतरंगी तर्क दे रहे हैं. एपी सिंह गुरुवार रात मैनपुरी के बिछवा में आरोपी बाबा के आश्रम पहुंचे थे. यहां उन्होंने बताया कि बाबा के खिलाफ गहरी साजिश चल रही है.
बाबा की एक फोटो दिखा दें...
इस दौरान फरार बाबा पर लग रहे आरोपों पर एडवोकेट एपी सिंह ने कहा कि उन पर लगे आरोप बेतुके हैं. उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि आप मुझे एक फोटो दिखा दीजिए, जिसमें कोई भक्त या कोई भी शख्स बाबा के पैर में लेटा हुआ है. या फिर बाबा बैठे हुए हैं और भक्त उनके चरणों में बैठा हुआ है. या कोई उनके पैर छू रहा है? ऐसी कोई भी एक फोटो दिखा दीजिए, मैं मान लूंगा. लेकिन सत्य तो ये है कि ऐसी कोई भी फोटो नहीं है.
वह खुद किडनी पेशेंट हैं
एडवोकेट एपी सिंह ने कहा कि उन पर जो आरोप लग रहे हैं कि वह बड़ी से बड़ी बीमारी ठीक कर देते हैं या उनकी धूल से बीमारियां ठीक हो जाती है, ये गलत है. उन्होंने कहा कि बाबा खुद किडनी पेशेंट हैं. उनकी एक किडनी निकल चुकी है. मेरे पास उनके पूरे डॉक्यूमेंट्स हैं. उन्हें हाई ब्लड प्रेशर, हाई शुगर है. उनका ट्रीटमें चल रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










