
Hariyali Teej 2021: सुहाग की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाएं रखती हैं व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व
ABP News
Hariyali Teej 2021: सुहागिनों के प्रमुख त्योहारों में से एक हरियाली तीज इस साल 11 अगस्त 2021, बुधवार को पड़ेगा.
Hariyali Teej 2021: हिंदू धर्म में हरियाली तीज का खास महत्व है. हिंदू पंचाग के अनुसार हरियाली तीज का व्रत श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं. वहीं, पति के निरोगी होने की कामना भी करती हैं. इस दिन महिलाएं शिव जी और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं. कहा जाता है कि हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था. इसलिए सुहागिनों के लिए इसका बड़ा महत्व है. यह व्रत निर्जला किया जाता है और इस व्रत को कठिन माना जाता है. बता दें कि सावन में पड़ने के कारण इसे श्रावणी तीज भी कहा जाता है.More Related News













