
Harbhajan Singh ने Cricket से लिया संन्यास, देखें इस मौके पर क्या बोले पूर्व क्रिकेटर
AajTak
हरभजन सिंह ने शुक्रवार को क्रिकेट से संन्यास ले लिया. उन्होंने इसका ऐलान एक वीडियो के जरिये किया. वैसे तो देश के लिए हरभजन आखिरी बार 2016 में खेले, लेकिन आईपीएल में लगातार सक्रिय रहने की वजह से वो अपना संन्यास टालते रहे. इस बार जैसे ही कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ उनका करार खत्म हुआ है, उन्होंने अपने क्रिकेट करियर पर भी पूर्ण विराम लगाने का फैसला कर लिया है. ये खबर हरभजन के फैंस के साथ साथ सभी क्रिकेट प्रेमियों के लिए चौंकाने वाली खबर थी. लेकिन सभी ने उनके इस फैसले को स्वीकार किया और सोशल मीडिया के जरिये भज्जी को शुभकामनायें भी दीं. देखिये इस मौके पर हरभजन सिंह ने क्या कहा.

मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.











