
Happy Birthday Sourav Ganguly: भारतीय टीम के सबसे बड़े 'दादा' सौरव गांगुली की कहानी... जिन्होंने कंगारुओं का घमंड किया चकनाचूर
AajTak
Happy Birthday Sourav Ganguly: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज (8 जुलाई) 52 साल के हो गए. सौरव गांगुली की 'दादागीरी' की किस्से तो फैन्स के जेहन में बस चुके हैं. वो पल कौन भूल सकता है जब गांगुली ने शर्ट लहरकार इंग्लिश क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ को जवाब दिया था.
Happy Birthday Sourav Ganguly: टेस्ट डेब्यू 'क्रिकेट का मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर... आगाज इतना बेहतरीन कि शुरुआती दो टेस्ट मैचों में शतक. फिर जब कप्तानी मिली तो देश को जीतने की आदत डाल दी, वो भी ऐसी 'दादागीरी' के साथ कि दुनिया दंग रह गई. जी हां! बात हो रही है 'प्रिंस ऑफ कोलकाता', 'ऑफ साइड के भगवान', 'बंगाल टाइगर' जैसे नामों से मशहूर सौरव गांगुली की. भारतीय फैन्स के चहते 'दादा' आज (8 जुलाई) 52 साल के हो गए.
भारतीय क्रिकेट टीम ने सौरव गांगुली कप्तानी में नई ऊंचाइयों को हासिल किया था. गांगुली ने टीम को ऐसे मुकाम पर पहुंचाया ,जो देश के बाहर भी जीतना जानती थी. वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, युवराज सिंह जैसे स्टार क्रिकेटर्स के करियर को संवारने में 'दादा' का अहम रोल रहा. यहां तक कि महेंद्र सिंह धोनी ने भी गांगुली की कप्तानी में ही भारत के लिए अपना डेब्यू किया था.
...जब फ्लिंटॉफ को दिया तगड़ा जवाब
सौरव गांगुली की 'दादागीरी' की किस्से तो आज भी फैन्स के जेहन में हैं. वो पल कौन भूल सकता है जब गांगुली ने शर्ट लहरकार अंग्रेज क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ को जवाब दिया था. दरअसल 13 जुलाई 2002 को इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर मोहम्मद कैफ और युवराज सिंह की जादुई पारी के दम पर भारत ने फाइनल मैच में इंग्लैंड को हराकर नेटवेस्ट सीरीज पर कब्जा किया.
इसके बाद लॉर्ड्स की बालकनी में गांगुली ने अपनी टी-शर्ट उतारकर ऐसे लहराई कि यह वाकया इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया. फ्लिंटॉफ ने उसी साल फरवरी (3 फरवरी 2002) में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत पर जीत के बाद अपनी शर्ट निकालकर मैदान में दौड़ लगाई थी. ऐसे में 'दादा' ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसे फ्लिंटॉफ कभी नहीं भूल सकते. बदला चुकता करने के लिए लॉर्ड्स से बड़ी जगह और कुछ नहीं हो सकती थी.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











