
Happy birthday Sourav Ganguly: जब लॉर्ड्स में गांगुली की 'दादागीरी' देख दुनिया रह गई थी दंग
AajTak
भारतीय टीम के लिए टेस्ट पदार्पण सीधे 'क्रिकेट का मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर... आगाज इतना बेहतरीन कि पहले टेस्ट में शतक के बाद अगले टेस्ट में भी शतक जड़ दिया और जब कप्तानी मिली तो देश को जीतने की आदत डाल दी, वो भी ऐसी 'दादागीरी' के साथ कि जिसे देख क्रिकेट की दुनिया दंग रह गई.
भारतीय टीम के लिए टेस्ट पदार्पण सीधे 'क्रिकेट का मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर... आगाज इतना बेहतरीन कि पहले टेस्ट में शतक के बाद अगले टेस्ट में भी शतक जड़ दिया और जब कप्तानी मिली तो देश को जीतने की आदत डाल दी, वो भी ऐसी 'दादागीरी' के साथ कि जिसे देख क्रिकेट की दुनिया दंग रह गई. जी हां! बात हो रही है 'प्रिंस ऑफ कोलकाता', 'बंगाल टाइगर', 'ऑफ साइड के भगवान' जैसे नामों से पहचाने जाने वाले सौरव गांगुली की. भारतीय प्रशंसकों के चहते 'दादा' आज (8 जुलाई) 49 साल के हो गए.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












