
Happy Birthday Anshuman Gaekwad: सुनील गावस्कर का 'राइट हैंड' कहलाता था ये खिलाड़ी, अकेले ही पाकिस्तान के उड़ा दिए थे होश
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ आज 71वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. गायकवाड़ ने 1983 में जालंधर टेस्ट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 201 रन बनाने के लिए 671 मिनट बल्लेबाजी की थी. यह उस वक्त प्रथम श्रेणी क्रिकेट का सबसे धीमा दोहरा शतक था.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ आज (23 सितंबर) 71 साल के हो गए. अपनी डिफेंसिव तकनीक के चलते अंशुमान 'द ग्रेट वॉल' के नाम से भी मशहूर थे. यह तकनीक उस समय बहुत जरूरी भी था क्योंकि वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज विश्व पटल पर हावी थे. अंशुमान गायकवाड़ ने जो 40 टेस्ट मैच खेले, उसमें से ज्यादातर में वह महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के ओपनिंग पार्टनर रहे. उन्हें लिटिल मास्टर का 'राइट हैंड' भी कहा जाता था.
पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी ऐतिहासिक पारी
अंशुमान गायकवाड़ ने सितंबर 1983 में पाकिस्तान के खिलाफ जालंधर टेस्ट मैच में 201 रन बनाने के लिए 671 मिनट बल्लेबाजी की थी. यह उस वक्त प्रथम श्रेणी क्रिकेट का सबसे धीमा दोहरा शतक था. अंशुमान गायकवाड़ के उस दोहरे शतक की बदौलत भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ उस टेस्ट मैच को आसानी से मैच ड्रॉ करवा लिया था.
अंशुमन गायकवाड़ का रिकॉर्ड अप्रैल 1987 में श्रीलंका के ब्रैंडन कुरुप्पु ने तोड़ा था. कुरुप्पु ने 777 मिनट बल्लेबाजी करके न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था. फिलहाल फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे धीमा दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड हिमाचल प्रदेश के राजीव नैय्यर के नाम है. राजीव ने नवंबर 1999 में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में 810 मिनट बैटिंग करके दोहरा शतक जड़ा था.
क्लिक करें- ...जब पिच हुई 'लहूलुहान', विंडीज में खेलने लायक नहीं बचे थे भारत के खिलाड़ी
साल 1976 में भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे पर अंशुमान गायकवाड़ ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. उस दौरे पर भारत ने पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए तीसरे टेस्ट में 403 रनों के लक्ष्य के लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए इतिहास रच दिया था. तीसरे टेस्ट में मिली इस हार का बदला लेने के लिए वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने किंग्सटन में हुए चौथे टेस्ट में बॉडीलाइन रणनीति का सहारा लिया. उस मुकाबले में भारत की पहली पारी में अंशुमान गायकवाड़ को माइकल होल्डिंग की एक गेंद कान पर जा लगी थी और उन्हें अस्पताल जाना पड़ा था. हालांकि, इससे पहले गायकवाड़ 81 रनों की साहसिक पारी खेल चुके थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









