
Gwalior Gangrape Case: बेबस मां-बाप की गुहार से भी नहीं पसीजा 3 दरिंदों का दिल, 15 साल की बेटी को बनाते रहे शिकार
AajTak
Gwalior Crime News: परिवार झोपड़ी के अंदर सो रहा था. इस परिवार में माता-पिता और चार नाबालिक बच्चे थे, तभी एक बच्चे को टॉयलेट आई. अपने छोटे भाई को टॉयलेट करवाने के लिए 15 साल की बड़ी बहन झोपड़ी के बाहर निकली. इस दौरान हथियारबंद तीन बदमाशों ने बड़ी बहन को पकड़ लिया.
Gwalior Crime News: पिता के सिर पर बदमाशों ने तमंचा अड़ा दिया और मां को लाठियों से पीटकर अधमरा कर दिया. फिर झोपड़ी में ले जाकर नाबालिग बेटी का गैंगरेप किया. दिल को झकझोर देने वाली यह वारदात मध्य प्रदेश के ग्वालियर में घटित हुई है. जहां एक मजदूर परिवार पर तीन बदमाशों का कहर टूटा.
यह घटना 29-30 जनवरी की दरमियानी रात की है. जब जिले भंवरपुरा थाना इलाके स्थित बरकोड़ा गांव में एक मजदूर परिवार झोपड़ी के अंदर सो रहा था. इस परिवार में माता-पिता और चार नाबालिक बच्चे थे, तभी एक बच्चे को टॉयलेट आई. अपने छोटे भाई को टॉयलेट करवाने के लिए 15 साल की बड़ी बहन झोपड़ी के बाहर निकली. इस दौरान हथियारबंद तीन बदमाशों ने बड़ी बहन को पकड़ लिया. दोनों भाई-बहन जब चीखे तो झोपड़ी से निकलकर मां-बाप भी बाहर आ गए. मां-बाप को देखकर भी बदमाश घबराए नहीं, बल्कि बदमाशों ने सीधा तमंचा मां-बाप पर तान दिया.
इसके बाद बदमाशों ने लाठी-डंडों से लड़की के माता-पिता के साथ मारपीट की. तीन में से एक बदमाश ने लड़की के पिता पर तमंचा तान दिया और दूसरा बदमाश 15 साल की नाबालिग लड़की को लेकर झोपड़ी के अंदर चला गया. उसने लड़की के साथ रेप किया. इस दौरान झोपड़ी के बाहर माता-पिता भी बिलखते रहे और झोपड़ी के अंदर लड़की चीखती रही.
पहला बदमाश झोपड़ी से बाहर आया तो दूसरा बदमाश झोपड़ी के अंदर चला गया और दूसरे बदमाश ने भी नाबालिग की आबरू लूटी. अपनी हवस मिटाने के बाद बदमाश वहां से चले गए, लेकिन जाते-जाते पूरे परिवार के साथ मारपीट करते हुए उन्हें धमकी भी दे गए कि अगर पुलिस में शिकायत की तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे.
बदमाशों के जाने के बाद अपनी बेटी की हालत देख माता-पिता पर पहाड़ टूट पड़ा. जैसे-तैसे बेटी को संभाला और रात भर रोते रहे. सुबह आसपास के लोगों ने जब हिम्मत बंधाई तो पुलिस को सूचना दी गई. जानकारी मिलने पर पुलिस ने इसमें तुरंत एक्शन लिया और भंवरपुरा थाने में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफ आईआर भी दर्ज कर ली गई.
मामला गंभीर था, लिहाजा पुलिस ने पड़ताल करते हुए दो संदेहियों को भी हिरासत में ले लिया. एक संदेही वह है, जो उसी गांव में रहता है और जिसके घर पर यह तीनों बदमाश आए थे. जबकि दूसरा संदेही वह बदमाश है, जिसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










