
Gujarat Board Result 2021: इसी माह मिलेंगे 10वीं के रिजल्ट, GUJCET 2021 की डेट्स जल्द
AajTak
GSEB Gujarat 10th, 12th Result 2021: 10वीं के छात्रों के मार्क्स कक्षा 9 के फाइनल एग्जाम के नंबर और 10वीं के प्री-बोर्ड के नंबरों के आधार पर तय किए जाएंगे. इसमें से 80 प्रतिशत वेटेज कक्षा 9वीं के नंबरों का और 20 प्रतिशत वेटेज कक्षा 10वीं के नंबरों का होगा.
GSEB Gujarat 10th, 12th Result 2021: गुजरात सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं की मार्कशीट इसी माह के अंत तक जारी करने जा रहा है. बोर्ड ने कहा कि 12वीं के रिजल्ट के लिए केन्द्र सरकार SOP तय करेगी. इसके अलावा इंजीनियरिंग और टेक्निकल कोर्सेज़ में एडमिशन के लिए ली जाने वाली GUJCET 2021 परीक्षा भी जल्द आयोजित की जाएगी. कोरोना महामारी के चलते गुजरात सरकार शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं कक्षा के इम्तिहान रद्द कर दिए थे और आगे की पढ़ाई के लिए इन छात्रों के मार्कशीट तैयार करने का काम गुजरात बोर्ड तेजी से कर रहा है. 10वीं कक्षा की मार्कशीट इसी माह के आखिर तक जारी की जा सकती है. छात्रों के मार्क्स कक्षा 9 के फाइनल एग्जाम के नंबर और 10वीं के प्री-बोर्ड के नंबरों के आधार पर तय किए जाएंगे. इसमें से 80 प्रतिशत वेटेज कक्षा 9वीं के नंबरों का और 20 प्रतिशत वेटेज कक्षा 10वीं के नंबरों का होगा. यदि किसी छात्र के 80 में से 26 से कम और 20 में से 7 से कम नंबर हों तो भी उसकी मार्कशीट में क्वालिफाइड फॉर सेकन्ड्री स्कूल सर्टिफिकेट लिखा जाएगा. वहीं 12वी कक्षा के नतीजों और मार्कशीट को लेकर अभी तक सरकार की गाइडलाइंस जारी नहीं हुई हैं. शिक्षामंत्री भूपेन्द्रसिंह चुडासमा का कहना है कि 12वीं कक्षा के नतीजे केन्द्र सरकार की गाइडलाइन के आधार पर तैयार किये जाएंगे.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










