
Ground Report: शादी बड़े से, लेकिन पति सारे भाई बन गए, हिमाचल के इस गांव में घर-जमीन न बंटे इसलिए बंट जाती है पत्नी!
AajTak
हिमाचल प्रदेश का सिरमौर जिला! ऊंची-नीची पहाड़ियों से घिरे इलाके में ऊपर की तरफ बढ़ें तो एक खास गंध नाक से होते हुए गले में अटकती है. हरे पत्ते-पत्तियों की, चूना पत्थरों की, देवदार की और रिवाजों की. मिली-जुली यही महक वहां की औरतों में भी बसती है. वे औरतें, जो जमीन-घर न बंटने देने के लिए खुद बंट जाती हैं. कई-कई भाइयों के बीच. ये ‘जोड़ीदारां’ प्रथा है, जहां चूल्हा साझा रह सके, इसलिए पत्नी भी साझेदारी में रह जाती है.
25 साल पहले बड़े भाई से ब्याह करके गांव आई. देवर तब स्कूल जाता था. बड़ा हुआ तो घरवाले ने कहा - इसे भी अपना लो. मैं बाहर आता-जाता रहता हूं. ये साथ देगा. अब दोनों से ही रिश्ता है. मेरे कमरे में आने की पारी लगा रखी है. एक शाम बड़ा भाई आता है. अगले दिन छोटे का नंबर. 'तकलीफ नहीं हुई?' हुई क्यों नहीं. धुकधुकी लगी रहती कि साथ रहने के बाद छोटा घरवाला मुझे छोड़कर दूसरी गांठ न बांध ले! थकी होती तब भी इसी डर से मना नहीं कर पाती थी. लेकिन फिर निभ गई.
बच्चे किसके हिस्से आए?
उनको भी बांट लिया. छोटे के हिस्से छोटा लड़का आया. बड़े घरवाले को तीन बच्चे और मेरी शादी मिली.
देवदार से बनी छत के नीचे मेरी बात सुनीला देवी से हो रही है. जोड़ीदारां यानी जॉइंट शादी में रहती ये महिला खुलकर हंसती है. पहाड़ों पर पहाड़ी नदी जैसी फुर्ती से चलती है. बाहरियों से बात करने में भी सहज खुलापन. कैमरा देखकर वे मुंह नहीं फेरती, बल्कि आंखों में सीधी ताकती है. मानो ललकारती हो- तुम पूछो, जो सोचती हो. पूछ पाओगी तो मैं बता दूंगी.
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले को गिरि नदी दो भागों में बांटती है- गिरि-आर और गिरि-पार. गिरि-पार या ट्रांस-गिरि वो इलाका है, जहां हाटी समुदाय बसता है. कुछ ही महीनों पहले इस कम्युनिटी को अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिला. समाज के जानकार मानते हैं कि इसमें बड़ा हाथ जोड़ीदारां जैसी प्रथाओं का भी था. बहुपतित्व का रिवाज हाटियों में आम है.वहां के बुजुर्ग इसके पीछे चाहे जितने तर्क दे दें, लेकिन पहली नजर में खरे सोने-सी दमकती दलीलों के पीछे अनबहे आंसू भी हैं, जिनका खारापन चाहे-अनचाहे साझा पत्नियों की बातों में झलक ही जाता है.
सुनीला कहती हैं- जब आई तो घर-जाखड़ कुछ नहीं था. पूरी बिनाई की एक कोटी (स्वेटर) थी. बाहर जाते हुए वही सास पहनती, या मैं जाऊं तो मुझे मिल जाती. जूतियां भी एक. फिर मुझे तो बंटना ही था!

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







