
Government Yojana: हर साल मिलेंगे 12000 रुपये... कमाल की ये स्कीम, जानें कैसे करें अप्लाई
AajTak
झारखंड सरकार ने इस योजना की शुरुआत इसी साल की है, जो महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपये देती है. योजना का नाम है मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना है. इस योजना में महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपये दिए जाते हैं.
भारत सरकार महिलाओं के लिए कई सारी योजनाएं चलाती है, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं. केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकारों ने भी कई ऐसी योजनाओं की शुरुआत की है. महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए झारखंड राज्य सरकार ने भी एक स्कीम की शुरुआत की है, जिसके तहत महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपये दिया जाता है. यह स्कीम एक बार ना देकर किश्तों में महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाती है.
झारखंड सरकार ने इस योजना की शुरुआत इसी साल की है, जो महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपये देती है. योजना का नाम है मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना है. इस योजना में महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपये दिए जाते हैं. अगर आप भी झारखंड राज्य के निवासी हैं और इस योजना का फायदा लेना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कि आप इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं?
क्या होनी चाहिए पात्रता? झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को यह सहायता दी जाती है. 12 हजार रुपये सालाना यानी कि हर महीने 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. राज्य सरकार इस योजना के तहत अंत्योदय कैटेगरी में शामिल परिवार की महिलाओं को लाभ दिया जाता है. इस योजना में अप्लाई करने के लिए उम्र 21 साल से लेकर 50 साल के बीच होनी चाहिए. महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग इस योजना को संचालित किया जाता है.
कौन कौन से दस्तावेज जरूरी? मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं के पास कुछ दस्तावेज होने आवश्यक हैं. अप्लाई करने के लिए महिलाओं के पास पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी, आधार कार्ड और राशन कार्ड होनी जरूरी है. जिन महिलाओं के नाम किसी भी राशन कार्ड में दर्ज नहीं है, वह महिला अपने पति या पिता के राशन कार्ड का इस्तेमाल कर सकती हैं.
हर महीने मिलते हैं पैसे यह योजना महिलाओं को हर महीने पैसे देती है. हर महीने महिलाओं को इस योजना के तहत 1 हजार रुपये दिया जाता है. यानी कि 12 महीने में महिलाओं को 12 हजार रुपये दिए जाते हैं. झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में पहली किस्त 21 अगस्त को जारी हुई थी. अब 5वीं किस्त जारी होने वाली है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि सरकार 15 तारीख को ये किस्त जारी करेगी. क्योंकि राज्य सरकार हर महीने की 15 तारीख को महिलाओं के खाते में ये रकम भेजती है.
कैसे कर सकते हैं अप्लाई? मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं को अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में जाना होगा. वहां से उन्हें इस योजना के लिए आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा. आवेदन फार्म में सभी जानकारी भरने के बाद उसे संबंधित दस्तावेजों के साथ अटैच करने के बाद आंगनवाड़ी केन्द्र में जमा कर देना होगा.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









